IPL में सबसे ज्यादा मैचो में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 12 सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें हमने हर टीम के कप्तान को बदलते हुए देखा है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीम का पिछले सीजन में प्रदर्शन रहा जिस कारण फ्रेंचाइज़ी के मालिकों ने अपने नेतृत्व को बदलने का फैसला किया लेकिन वहीं कुछ टीमें ऐसी भी हैं, जो एक ही कप्तान के साथ कई सीजन में खेलने उतरी हैं, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचो में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – एडम गिलक्रिस्ट ( 74 मैच)

पूर्व ऑस्ट्रेलियन टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ एडम गिलक्रिस्ट जिनकी गिनती विश्व क्रिकेट के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज़ो में की जाती है, उन्होंने आईपीएल में अपनी कप्तानी का भी जौहर दिखाया है, जिसमें गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स और किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए कप्तान के तौर पर खेले हैं। गिलक्रिस्ट ने 74 आईपीएल मैचो में कप्तानी की है।


4 – रोहित शर्मा ( 104 मैच )

मुम्बई इंडियंस के लिए कप्तानी का जिम्मा संभालने के बाद पीछे मुड़कर रोहित शर्मा ने फिर नहीं देखा और टीम को एक के बाद एक 4 बार आईपीएल ट्राफी जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाई और इसी कारण रोहित अभी तक एक कप्तान के तौर पर सिर्फ मुम्बई इंडियंस के लिए खेले हैं, जिसमें उन्होंने 104 मैचो में कप्तानी कर चुके हैं।


3 – विराट कोहली ( 110 मैच )

विराट कोहली जिन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम के साथ किया था, वह पिछले 12 सीजन से टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं और पिछले कुछ सीजन से वह कप्तान के रुप में खेल रहे हैं, लेकिन टीम को आईपीएल ट्राफी नहीं जितवा सके। विराट कोहली अभी तक आईपीएल के 110 मैचो में कप्तानी कर चुके हैं।


2 – गौतम गंभीर ( 129 मैच )

गौतम गंभीर ने आईपीएल में 2 टीमों के लिए कप्तानी की है, जिसमें एक कोलकाता नाइट राइडर्स और दूसरी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम है, लेकिन गंभीर एक कप्तान के तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अधिक सफल साबित हुए जिसमें उन्होंने टीम को 2 बार आईपीएल विजेता बनाया। गौतम गंभीर ने कप्तान के तौर पर आईपीएल में 129 मैच खेले हैं।


1 – महेंद्र सिंह धोनी ( 174 मैच )

आईपीएल के पहले सीजन से कप्तान के तौर पर खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी आईपीएलम में 2 टीमों के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जिसमें एक चेन्नई सुपर किंग्स और दूसरी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम हैं। धोनी सीएसके लिए कप्तान के रुप में अधिक सफल साबित हुए क्योंकि टीम उनकी कप्तानी में 3 बार विजेता बनी। धोनी अभी तक आईपीएल के 174 मैचो में कप्तानी कर चुके हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago