Categories: CricketIPL

IPL में CSK के खिलाफ इन खिलाड़ियों का है, बेस्ट स्ट्राइक रेट

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे सफल टीमों में एक मानी जानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं होता है, क्योंकि आईपीएल के पहले सीजन से लेकर 12 वें सीजन तक सीएसके के पास एक से एक शानदार गेंदबाज देखने को मिले हैं, जो हालात का भरपूर लाभ उठाते हुए विपक्षी टीम के बल्लेबाजो को रन बनाने से रोकने का काम करते दिखाई देते हैं।

वहीं आईपीएल में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिनको चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने में सबसे अधिक पसंद आता है और वह इस टीम के खिलाफ अपने विस्फोटक अंदाज में ही बैटिंग करते हुए दिखाई दिये हैं, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सबसे बेस्ट स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – आंद्रे रसल (164.70 का स्ट्राइक रेट)

वेस्टइंडीज़ टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं, आंद्रे रसल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बैटिंग के समय एक अलग ही फार्म में देखा गया है। आंद्रे रसल ने सीएसके के खिलाफ 164.70 के स्ट्राइक रेट के साथ 224 रन बनाये हैं।


2 – कायरन पोलार्ड (167.53 स्ट्राइक रेट)

एक और वेस्टइंडीज़ ऑलराउंडर खिलाड़ी जो आईपीएल की सबसे सफल टीम मुम्बई इंडियंस का अहम हिस्सा हैं, कायरन पोलार्ड को भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने में सबसे अधिक मजा आता है। पोलार्ड जिन्होंने सीएसके के खिलाफ 19 पारियों में 167.53 के स्ट्राइक रेट के साथ 449 रन बनाये हैं।


1 – ड्वेन स्मिथ (182.03 का स्ट्राइक रेट)

इस लिस्ट में जो खिलाड़ी पहले नंबर पर है, वह भी वेस्टइंडीज़ के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा आईपीएल के कुछ सीजन में रह चुके हैं। ड्वेन स्मिथ ने सीएसके के खिलाफ 9 पारियों में 182.03 के स्ट्राइक रेट के साथ 233 रन बनाये हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago