इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली हर टीम के पास एक से एक शानदार विस्फोटक बल्लेबाज देखने को मिल जायेंगे जो पारी की शुरुआत से ही विपक्षी टीम के गेंदबाजो के खिलाफ खुलकर शॉट खेलना पसंद करते हैं। आईपीएल में खेलने वाली टीमों की कोशिश ऐसे खिलाड़ियों को अधिक शामिल करने की रहती है, जिनका स्ट्राइक रेट शानदार रहने के साथ बड़े शॉट भी आसानी से खेल सके।
आईपीएल में भी कुछ खिलाड़ियों की एक पसंद टीम होती है, जिनके खिलाफ खेलना उनको अधिक पसंद आता है और इस कारण उनका रिकॉर्ड हमेशा उस टीम के खिलाफ बेहद शानदार देखने को मिलता है। हम आपको आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – विराट कोहली (30 छक्के)
भारतीय टीम के कप्तान और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम की कप्तानी करने वाले विराट कोहली जो तीनों ही फार्मेट के टॉप 3 बल्लेबाजो में से एक माने जाते हैं, वह अधिक बड़े शॉट खेलने के लिए पहचाने नहीं जाते हैं, लेकिन विराट कोहली को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बिल्कुल ही अलग अंदाज में खेलते हुए देखा गया है और इसी कारण उन्होंने 23 पारियों में 30 छक्के लगाए हैं।
2 – क्रिस गेल (30 छक्के)
आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को हर टीम के खिलाफ अपने अंदाज में ही बल्लेबाजी करना ही पसंद है और इसी कारण वह इस लिस्ट का भी हिस्सा बने हुए हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 13 पारियों में 30 छक्के लगा चुके हैं।
1 – कायरन पोलार्ड (33 छक्के)
मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच को लेकर हर फैन काफी बेसब्री के साथ इंतजार करता है, क्योंकि दोनों ही टीमें आईपीएल में अभी तक की सबसे मजबूत टीमें मानी जाती हैं। मुम्बई इंडियंस टीम का अहम हिस्सा रहने वाले वेस्टइंडीज़ टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी कायरन पोलार्ड को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने में सबसे अधिक मजा आता है और इसी कारण उन्होंने सीएसके के खिलाफ 19 पारियों में 33 छक्के लगा चुके हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…