इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली हर एक टीम में खेलने वाली गेंदबाज़ो की कोशिश अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने को लेकर रहती है, जिससे टीम में उनकी जगह तो पक्की ही रहे साथ ही टीम भी बेहतर कर सके। जिस तरीके से क्रिकेट में एक बल्लेबाज को किसी टीम के खिलाफ खेलने में सबसे ज्यादा पसंद आता है, उसी तरह से गेंदबाजो को भी एक टीम पसंद आती है, जिनके खिलाफ उन्हें खेलने में मजा आता है।
आईपीएल में यदि हम गेंदबाजो को लेकर बात करे तो काफी कम ही देखने को मिला है, कि कोई एक गेंदबाज किसी एक टीम के खिलाफ अधिकतर समय पर बेहद सफल रहा है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उस बॉलर का आत्मविश्वास भी है। जिसके बाद हम आपको आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – प्रज्ञान ओझा (21 विकेट)
भारतीय टीम के पूर्व बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा की गेंदबाजी का जलवा आईपीएल में भी देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी टीम के लिए कई मैच विनिंग बॉलिंग की है। प्रज्ञान ओझा को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी करने में सबसे अधिक मजा आता था, जिस कारण उन्होंने 15 मैचो में सीएसके के खिलाफ 21 विकेट हासिल किए हैं।
2 – हरभजन सिंह (24 विकेट)
दिग्गज़ ऑफ स्पिनर खिलाड़ी और अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुम्बई इंडियंस से करने के बाद उस टीम का लम्बे समय तक एक अहम हिस्सा रहने वाले हरभजन सिंह जो मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं, उन्हें इनके ही खिलाफ खेलने में सबसे अधिक मजा आता था। हरभजन सिंह ने आईपीएल में सीएसके के खिलाफ 21 मैचो में 24 विकेट हासिल किए हैं।
1 – लसिथ मलिंगा (31 विकेट)
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा जो अपने आईपीएल डेब्यू से लेकर अभी तक मुम्बई इंडियंस टीम का एक अहम हिस्सा हैं, उन्होंने सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। लसिथ मलिंगा ने 21 मैचो में सीएसके के खिलाफ खेलते हुए 31 विकेट हासिल किए हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…