इंडियन प्रीमियर लीग जो वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है, उसमें 8 टीमें हिस्सा लेती हैं, जिसमें से एक टीम किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है। यह टीम पहले आईपीएल सीजन से इस टी20 लीग का हिस्सा है, लेकिन एकबार भी ट्राफी को अपने नाम पर नहीं कर सकी। किंग्स इलेवन पंजाब के पास हर सीजन में एक से एक मैच विनर खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम एकसाथ मिलकर प्रदर्शन नहीं कर सकी।
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में पहले सीजन से लेकर 12 वें सीजन तक कई बदलाव देखने को मिले हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीम का लगातार हर सीजन में खराब प्रदर्शन रहा है, हालांकि टीम को एकबार ट्राफी जीतने का सुनहरा मौका मिला था, लेकिन उसे फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों करीबी हार का सामना करना पड़ा था। हम आपको इस आर्टिकल में किंग्स इलेवन पंजाब का आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – मुम्बई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (किंग्स इलेवन पंजाब ने 230 रन बनाये)
साल 2017 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब को मुम्बई इंडियंस के खिलाफ उसी घर पर मैच खेलना था, जिसमें मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसके बाद पंजाब की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे रिद्धिमान साहा और मार्टिन गुप्टिल ने टीम को तेज शुरुआत देने का काम किया जिसके बाद साहा ने 55 गेंदो में 93 रनों की शानदार पारी खेली और इस कारण किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 20 ओवरो के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 230 का स्कोर बना सकी।
2 – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब ने 231 रन बनाये)
साल 2014 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का लीग चरण में मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कटक के मैदान में था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला जिसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब टीम की शुरुआत तो अच्छी नहीं हुई लेकिन ग्लैन मेक्सवेल ने टीम को संभालते हुए तेजी के साथ रन बनाना शुरु किया और इसके बाद मेक्सवेल ने जहां 38 गेंदो में 90 रनों की पारी खेली तो वहीं निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए आये जॉर्ज बैली ने 13 गेंदो में 40 रन बना दिए और इस कारण किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 20 ओवरो के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना दिए।
1 – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (किंग्स इलेवन पंजाब ने 232 रन बनाये)
साल 2011 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के खिलाफ धर्मशाला के ग्राउंड पर था, जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इसके बाद एडम गिलक्रिस्ट की जहां धुआंधार पारी देखने को मिली तो वहीं शॉन मार्श ने भी शानदार पारी खेली। गिलक्रिस्ट ने 55 गेंदो में 106 रनों की शतकीय पारी खेली वहीं मार्श ने 49 गेंदो में 79 रनों की पारी खेली और इस कारण किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 20 ओवरो में 2 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाने में कामयाब हो सकी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…