Kings XI Punjab के खिलाफ सबसे ज्यादा रन: क्रिकेट में खेलने वाले हर खिलाड़ी कोई ना कोई पसंदीदा टीम होती है, जिनके खिलाफ उन्हें खेलने में हमेशा मजा आता है और इसी कारण वह उस टीम के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए देखे जा सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के अभी तक 12 सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें हमने कई दिग्गज खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा है।
इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम जिसने एकबार भी ट्राफी पर कब्जा नहीं किया है, उस टीम से हमने कई शानदार गेंदबाजो को खेलते हुए देखा है, इसके बावजूद कुछ ऐसे भी खिलाड़ी जिन्होंने हर सीजन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ लगातार रन बनाये हैं और हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – विराट कोहली
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम की कप्तानी कर रहे विराट कोहली जो वर्तमान में वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजो में से एक माने जाते हैं, उनका बल्ला IPL में भी खूब बोलता हुआ दिखाई दिया है और इसी कारण वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। विराट कोहली ने किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाफ 23 मैचो में 30.10 के औसत के साथ 632 रन बनाये हैं।
2 – क्रिस गेल
Kings XI Punjab के खिलाफ सबसे ज्यादा रन: टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज़ टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज जिनके नाम पर IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कायम है, वह वर्तमान में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के ही सदस्य हैं, लेकिन उन्हें इस टीम के खिलाफ खेलने में सबसे अधिक मजा आया है। क्रिस गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 16 मैचो में 53.13 के औसत के साथ 797 रन बनाये हैं।
Read More: IPL में Kings XI Punjab के खिलाफ सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले खिलाड़ी
1 – सुरेश रैना
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी क्रम के अहम सदस्य माने जाने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना जो IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलने में भी सबसे ज्यादा मजा आया है। रैना ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 24 मैच में 42.84 के औसत से 814 रन बनाये हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…