Categories: CricketNews

यह पूर्व ऑस्ट्रेलियन खिलाडी कर सकता है, भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन

Tom Moody Aiming Team India: ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी टॉम मूडी जो आईपीएल में पिछले 7 सीज़नो से सनराईजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच का पदभार संभाल रहे थे, लेकिन अब टीम मैनेजमैंट ने उनकी जगह पर अगले सीज़न के लिए इंग्लैंड को पहली बार विश्वविजेता बनाने वाले कोच ट्रेवर बेलिस को टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया है।

टॉम मूडी के कार्यकाल में हैदराबाद की टीम 7 में से 5 बार प्लेऑफ तक पहुंची थी और उसमें से 2016 में ट्राफी पर भी कब्जा किया था। पिछले सीज़न में भी टीम प्लेऑफ में पहुंचने के बाद पहले एलिमिनेटर मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 53 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

मूडी जो ऑस्ट्रेलिया की 1987 और 1999 की विश्वकप जीतने वाली टीम के सदस्य रह चुके हैं, उनका कोच के रूप में भी काफी शानदार प्रदर्शन रहा है, लेकिन हैदराबाद की टीम अब अगले सीज़न में नयीं सोच के साथ मैदान में उतरना चाहती है, जिस कारण ये बदलाव देखने को मिला है।

कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई ने भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन मांगे थे, जिसके बाद अब ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है, कि टॉम मूडी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, उन्होंने इससे पहले भी पिछली बार आवेदन किया था लेकिन उस समय रवि शास्त्री को ये पद सौंप दिया गया था, जिनका कार्यकाल अब खत्म होने वाला है।

कोचिंग में रहा है शानदार करियर | Tom Moody Aiming Team India

यदि टॉम मूडी के क्रिकेट करियर की तरफ देखा जाए उन्होंने 1989 से 1999 के बीच में 8 टेस्ट मैच और 76 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1600 रन और 54 विकेट हासिल किए थे। अपने क्रिकेट करियर का अंत करने के बाद मूडी ने कोचिंग में करियर बनाने पर कदम आगे बढ़ाया और उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपूर राईडर्स के लिए साल 2017 में कोचिंग की और इससे पहले वह वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए 2007 से 2010 के बीच कोच रह चुके हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय कोचिंग की शुरूआत उनकी श्रीलंका टीम के साथ हुई जिसके लिए उन्होंने 2005 से 2007 तक मुख्य कोच का पदभार संभाला।

रवि शास्त्री ने भारतीय टीम केमुख्य कोच के रूप में काफी शानदार परिणाम दिए हैं और अनिल कुंबले के 2017 में इस पद को छोड़ने के बाद जबसे शास्त्री आये हैं, तो टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज़ जीतने के साथ शानदार इतिहास रचा था, लेकिन जिस तरह से टीम को विश्वकप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है, उसके बाद से लगातार शास्त्री को हटाने की बात चल रही है।

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago