प्रो कबड्डी लीग के पहले दिन मिल सकता है क्रिकेट विश्वकप से ज्यादा मज़ा

समय हुआ समाप्त. 20 जुलाई से प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi League 2019) आपकी टीवी स्क्रीन, मोबाइल स्क्रीन व लैपटॉप स्क्रीन पर देने वाला है दस्तक. कबड्डी का महाकुंभ कहा जाने वाला प्रो कबड्डी का पहला दिन देगा इतना मारक़ मज़ा जैसा आपने शायद सोचा भी नहीं होगा. प्रो कबड्डी के पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला तेलुगु टाइटन्स बनाम यू मुम्बा का होगा तो वहीं दूसरा मुकाबला डिफेंडिग चैम्पियन बेंगलुरू बुल्स बनाम पटना पाइरेट्स.

पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार, शाम के साढ़े सात बजे से हैदराबाद के गाचीबोली इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा तो वहीं दिन का दूसरा मुकाबला रात के साढ़े आठ बजे फिर से इसी इंडोर स्टेडियम में होगा. मैच जोकि कबड्डी का है तो खीचा-तानी उठा पटक बहुत देखने को मिलेगी (और यहां बारिश का खतरा भी नहीं है). 

थोड़ा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इसमें भी टॉस होता है मगर इसमें टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी व गेंदबाजी नहीं करती बल्कि चुनती हैं कि वह पहले रेड करना चाहेगी या फिर पहले अपनी विपक्षी टीम को रेड करने के लिए बुलाएगी. 40 मिनट के इस खेल में कुल दो हॉफ होते हैं. जिसके बीच में 5 मिनट का एक ब्रेक होता है. ब्रेक के बाद टीमें अपना पाला बदलती हैं (जैसा क्रिकेट के खेल में प्रत्येक ओवर में होता है).

क्या अलग देखने को मिलेगा | Pro Kabaddi League 2019 

रंगारंग कार्यक्रम. जी हां, आपको ये याद है या नहीं, नहीं पता मगर इस वर्ष कुछ कारणों की वजह से इस वर्ष आईपीएल 2019 में रंगारंग कार्यक्रम नहीं हो पाया था. मगर यहां इसका मारक़ मज़ा देखने को मिलेगा.

अगर वन टू वन स्टैट्स देखें जाए तो, दिन का दूसरा मुकाबला डिफेंडिग चैम्पियन का है. डिफेंडिग चैम्पियन ने 7 बार पटना पाइरेट्स की टीम का सामना किया है. जिसमें से वह 2 बार ही जीत पाए हैं, और 5 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा की इस बार इनमें से कौन सी टीम बाजी मारती है. जहाँ बेंगलूरु की टीम डिफेंडिग चैम्पियन के नाते मैट पर होगी.

पहले दिन खेले जाने वाले मुकाबलों के संभावित VII खिलाड़ी

तेलुगू टाइटन्सअबुज़ार (कप्तान), अमित कुमार, फरहाद, अरमान, अंकित बेनीवाल, कमल सिंह व आकाश.

यूमुंबाफज़ल अतरचली (कप्तान), संदीप नरवाल, मोहित बलयान, राजागुरू, अभिषेक सिंह, अर्जुन देशवाल व डॉन्ग जियॉन ली.

बेंगलूरू बुल्सरोहित कुमार (कप्तान), पवन कुमार, राजू, विजय कुमार, आशीष कुमार, संजय व बंटी.

पटना पाइरेट्सपरदीप नरवाल (कप्तान), जांग कुन ली, मोहम्द स्माइल, जवाहर डागर, महेंद्र चौधरी, अमित कुमार व आशीष.

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago