Chennaiyin FC Team Preview: आईएसएल के इतिहास में अब तक की सबसे मजबूत टीमों में से एक टीम है चेन्नईयन एफसी. इस टीम ने दो बार आईएसएल का खिताब अपने नाम किया है. हालंकि इनका पिछला सीज़न कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा और चेन्नईयन की टीम क्वॉलीफाई नहीं सकी मगर इस टीम को कमतर आकना किसी भी दूसरी टीम के लिए खतरे की घंटी होगी. इस टीम की फ्रैंचाइज़ी वीता दानी, बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के पास है. इसके प्रबंधक पूर्व इंग्लिश मिडफील्डर जॉन ग्रेगोरी हैं.   

जब 2014 में इंडियन सुपर लीग की स्थापना हुई थी, तो चेन्नई शहर मताधिकार बोली के लिए प्रस्तावित 9 शहरों में से एक था. 14 अगस्त 2014 को  यह बताया गया कि आईएसएल के अधिकारी प्रस्तावित टीम के चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण कर रहे थे अंत में टीम के लिए अभिनेता अभिषेक बच्चन और वीता दानी ने बोली लगाई. 12 सितंबर 2014 को  इतालवी विश्व कप विजेता मार्को मातेराज़ी को खिलाड़ी-प्रबंधक बनाया गया व 6 अक्टूबर 2014 को पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी क्लब के संयुक्त सह-मालिक के रुप में जुड़ गए. क्लब ने आधिकारिक रूप से 9 अक्टूबर 2014 को अपनी जर्सी लॉन्च की, लेकिन 2018-19 के इंडियन सुपर लीग सीज़न में अपने घर की जर्सी का पैटर्न बदल दिया.

चेन्नईयन एफसी की टीम का पिछले वर्ष (2018-19) में प्रदर्शन

चेन्नईयन की टीम का प्रदर्शन पिछले वर्ष कुछ खास नहीं रहा डिफेंडिग चैम्पियन के रुप में पिछले वर्ष उतरी टीम ने सीज़न का अंत प्वाइंट्स टेबल पर आखिरी स्थान पर किया. चेन्नई की टीम ने सीज़न 2018-19 में कुल 18 मैच खेले जिसमें उन्होंने सिर्फ 2 मैचों में जीत दर्ज की वहीं 13 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. मगर इस वर्ष वह अपना पिछला सीज़न भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.

टीम | Chennaiyin FC Team Preview

गोलकीपर- करनजीत सिंह, विशाल कैथ, संजीबन घोष, समिक मित्रा.

डिफेंडर– टैंडोनबा सिंह, एडविन सिडने वंशपॉल, जैरी, जोहिंग्लियाना राले, लालडिंलियाना रेंटहेली, हेंड्री एंटोन, रीमोसचंग आइमोल.

मिडफील्डर– अनिरुद्ध थापा, श्रीनिवास पंडियन, धनपाल गणेश, जर्मनप्रीत सिंह.

फॉरवर्ड- जेजे लालपेखलुआ, रहीम अली, बॉल्ट रोहिंगथंगा.

विदेशी खिलाड़ी- मासिह सिघानी, लुसियन गोयान (कप्तान), नेरिजस वाल्स्कीस, ड्रैगोस फिर्तलेस्कू, एंड्री साबिया, आंद्रे स्कीब्री, राफैल क्राइवेलारो.

कोच- जॉन जॉर्ज

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago