FC Goa Team Preview: आईएसएल में एफसी गोवा को 26 अगस्त 2014 को लॉन्च किया गया था. इसके फाउंडर दत्तराज सालगावकर और श्रीनिवास डैम्पो हैं. व इसको खरीदा अक्षय टंडन व विराट कोहली ने हैं. यह क्लब अपने घरेलू मैच फैटोर्डा स्टेडियम मारगांव में खेलता है. ब्राज़िलियन फुटबॉल ज्रीको इस टीम के पहले मैनेजर हैं. एफसी गोवा ने अपना पहला मैच 15 अक्टूबर 2014 को चेन्नईयन के खिलाफ अपने घरेलू मैदान फैटोर्डा स्टेडियम गोवा में खेला था. एफसी गोवा के घरेलू मैदान पर दर्शकों की संख्या जैसे-जैसे प्रत्येक वर्ष बढ़ती गई वैसे-वैसे हर साल गोवा में मैचों की संख्या में भी बढ़त हुई. जहां पहले सीज़न में 8 होम मुकाबले खेले गए वहीं पिछले सीज़न में 10 घरेलू मुकाबले खेले गए थे. 5 जून 2017 को एफसी गोवा ने ‘सर्जियो लोबैरा रॉड्रिगैज़’ को अपनी टीम का नया कोच नियुक्त किया था.
आईएसएल के पिछले सीज़न (2018-19) में प्रदर्शन–
इस टीम ने पिछले सीज़न कुल 18 मैच खेले थे जिसमें 10 मैचों में उन्होंने जीत हासिल की थी व 4 मैच उन्हें गंवाना पड़ा था. व 4 मैच ही ड्रॉ खेले थे. गोवा की टीम ने पिछला सीज़न अंक तालिका में दूसरे पायदान पर समाप्त किया था. जहां उनके कुल प्वाइंट्स 34 रहे थे. इस टीम ने अपने पिछले सीजन के सेमीफाइनल मुकाबला मुम्बई एफसी से खेला था जहां होम और अवे दोनों मैच मिलाकर उनका अंतिम स्कोरलाइन 5-2 रहीं थी. सेमीफाइनल में एकतरफा मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने वाली टीम गोवा एफसी का मुकाबला बेंगलुरू एफसी से हुआ जहां उन्होंने यह मुकाबला 1-0 की स्कोरलाइन से गंवा दिया.
पिछले वर्ष का फाइनल खेलने के बाद गोवा एफसी से इस वर्ष अपने प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी. गौरतलब है कि उन्होंने अपना पिछला सीजन जहां समाप्त किया था, वहीं से अपने प्रदर्शन को आगे बढ़ाने का भी दबाव उन पर होगा. मगर एक अच्छी टीम वहीं होती हो जो दबाव में अच्छा प्रदर्शन करके दिखांए.
गोलकीपर- मोहम्मद नवाज़, नवीन कुमार.
डिफेंडर- चिंगलैंसना सिंह, सैरिटन फर्नानडेज़, सेवियर गामा, मोहम्मद अली, एमे रानावेड.
मिडफील्डर- मनेंदर राव देसाई, जैकीचंद सिंह, प्रतेश सिरोधकर, प्रिन्सटन रिबैलो, लैनी रॉड्रिगैज़.
फॉरवर्ड- सेमिनलैन डंगल, लिस्टन कोलाको.
विदेशी खिलाड़ी- हुगो बोमस, अहमद जोहूं, फैरन कोरोमिंस, कारलोस पिना, इडू बेडिया, मोरटाडा फॉल.
कोच- सर्जियो लोबेरा
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…