ATK Team Preview: भारत के ईस्ट में स्थित एक क्लब. एटीके (एटलेटिको डी कोलकाता). कोलकाता और खेल का जुड़ाव शुरु से रहा है चाहे वह क्रिकेट हो या फुटबॉल हो. आईएसएल के इतिहास में एटीके का बहुत बड़ा रोल है. एटीके टीम 7 मई 2014 में बनी थी. और यह आईएसएल के साथ जुड़ने वाली पहली टीम थी. एटीके अपने घरेलू मैच सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेलती है. इस टीम को कोलकाता गेम्स एण्ड स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खरीदा गया है जिसमें मुख्य रुप से इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, बिजनेसमैन हर्षवर्धन नियोटिया, संजीव गोईनका और उत्सव पारेख जुड़े हुए हैं.
इस सीज़न के शुरुआती तीन सीज़न तक लालीगा की टीम एटलैटिको मैड्रिड इस टीम के सह-मालिक थे, लेकिन बाद में गोईंका ने बाद में इसके शेयर्स खरीद लिए. और वर्ष 2017 में एटलैटिको द कोलकाता का नाम बदलकर एटीके कर दिया गया.
आईएसएल के पिछले सीज़न (2018-19) में प्रदर्शन
एटीके. आईएसएल की सबसे सफल टीमों में से एक है. इस टीम ने आईएसएल का 2 बार जीता है. जिसमें आईएसएल का पहला सीज़न भी शामिल है. यह चैन्नईयन एफसी के साथ सबसे ज्यादा बार आईएसएल का खिताब जीतने वाली टीम है.
एटीके का पिछला सीज़न मतलब 2018-19 सीज़न कुछ खास नहीं रहा और इन्होंने अपना सीज़न छठवें पायदान पर समाप्त किया. हालांकि, पिछले 2 सीजन से ही एटीके की टीम आईएसएल में क्वॉलीफाई नहीं कर पा रही है. मगर इस बार उम्मीद यह की जा रही है की वह अपने शुरुआती सीजन में किए गए प्रदर्शन को दोहराएगी और कम से कम क्वॉलीफाई करने वाली टीमों का हिस्सा बनेगी. आपको बता दे कि, जब से ला-लीगा की टीम एटलैटिको डी मैड्रिड, एटीके से अलग हुई है तब से इस टीम का प्रदर्शन नीचे ही गिरा है, और नीचे गिरने का सबसे बड़ी वजह यह रही है कि, उनके जाने के बाद लगभग पूरी की पूरी टीम में परिवर्तन कर दिया गया है.
इस टीम ने पिछले सीज़न में कुल 18 मैच खेले थे जिसमें 6 जीते, 6 हारे व 6 मैच ही ड्रॉ खेले थे.
गोलकीपर- धीरज सिंह, अरिंदम भट्टाचार्या, लारा शर्मा.
डिफेंडर– अनिल चावन, प्रीतम कोटल, अंकित मुखर्जी, अनस एडाथोडिका, प्राबिर दास.
मिडफील्डर- कोमल थाटल, जयेश राने, प्रॉने हैल्डर, मिचैल सुसाईसाइराज, शैहनाज़ सिंह.
फॉरवर्ड– बलवंत सिंह, जॉबी जस्टिन.
विदेशी खिलाड़ी- जॉन जॉनसन, कार्ल मैक्हूज, डेविड विलियमस, इडू गारसिया, अगुस गारसिया, जवी हैरनानडैज़, रॉय कृष्णा.
कोच- एनटोनियो लोरेज़ हाब्स
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…