Hyderabad FC Team Preview: हैदराबाद एफसी, आईएसएल में एक नया नाम है. यह इस सीज़न में पहली बार मैदान पर उतरेगी. हैदराबाद एफसी के बारे में बताने से पहले हम आपको आईएसएल की एक दूसरी टीम के बारे में बताते हैं.
पिछले सीज़न में एक टीम थी पुणे एफसी, वह इस सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएगी क्योंकि पिछले सीज़न में उस टीम के पास पैसों की तंगी आ गई थी जिसकी वजह से उसे आईएसएल का साथ छोड़ना पड़ा. और उसी की जगह आईएसएल ने एक दूसरे क्लब को आईएसएल का हिस्सा बनाया. जो कि है हैदराबाद एफसी.
पुणे एफसी का इतिहास कुछ अच्छा नहीं रहा था. 2014 में बनी यह टीम 5 बार आईएसएल की टीम के रुप में खेली और 4 बार क्लीफायर्स राउंड में क्वालीफाई नहीं कर सकी. पुणे एफसी इस टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017-18 सीज़न में आया था जब इस टीम ने अपना सीजन चौथे स्थान पर समाप्त किया था. बाकि हैदराबाद एफसी के जो फ्रेंचाईज़ी हैं उन्होंने मताधिकार से हैदराबाद को अपना होम ग्राउंड बनाया. इस टीम के प्रमुख मालिकों में विजय मददुरी, केरल के उद्यमी और वरुण त्रिपुरानेनी, केरल ब्लास्टर्स के पूर्व सीईओ हैं. इस क्लब की घोषणा 27 अगस्त 2019 को हुई थी. इनका होम ग्राउंड हैदराबाद एथलैटिक स्टेडियम है.
इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नज़रें–
फिन ब्राउन की कोचिंग में हैदराबाद एफसी पहली बार मैदान पर आएगी. इस टीम के सभी खिलाड़ियों की निगाहें भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए इस बड़े मंच पर अपने आप को साबित करने के लिए होगी ऐसे में ये दो खिलाड़ी लालडानमाविया राल्ते और रॉबिन सिंह कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहेंगे अपनी जगह पक्की करने का. इनके अलावा तारिफ अखंड, दीपेंद्र नेगी और निखिल पूजा जैसे यंगस्टर्स को इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड्स के लिए शीर्ष दावेदार होने की उम्मीद है. नए कॉनट्रैक्ट में राफेल लोपेज गोमेज़ और मैथ्यू किलग्लोन को साइन किया गया है. आईएसएल जैसे मैराथन टूर्नामेंट जीतने के लिए सबसे महत्वपूर्ण डिफेंस होता है और ऐसे में हैदराबाद की टीम में इन बड़े नामों के जुड़ने के बाद टीम में काफी वजन दिख रहा.
गोलकीपर- कमलजीत सिंह, अनुज कुमार, लक्ष्मीकांत कट्टीमनी
डिफेंडर- साहिल पनवार, आदिल खान, गुरतेज सिंह, तारिफ अखण्ड, आशीष राय
मिडफील्डर- साहिल तवोरा, अभिषेक हैल्डर, दिपेंद्रा नेगी, शंकर सैमपिंगीराज, लालडैमविया रॉल्ट, रोहित कुमार.
विदेशी खिलाड़ी- रफेल गोमेज़, मैट किलगैलन, गिल्स बर्नस, बोबो, मर्सीलीन्हो, नैस्टर गॉरडियैलो, मारको स्टैनकोविक
कोच- फिल ब्राउन
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…