NorthEast United FC Team Preview: भारत का नॉर्थ-ईस्ट. अगर इसे फुटबॉल का हब बोले तो शायद गलत नहीं होगा. भारत के ईस्ट में फुटबॉल की लोकप्रियता जग जाहिर है. NorthEast United FC जिसे NEUFC के रूप में भी जाना जाता है, गुवाहाटी, असम में स्थित एक भारतीय पेशेवर फुटबॉल क्लब है. यह इंडियन सुपर लीग के 10 क्लबों में से एक क्लब हैं यह भारत के उन 8 राज्यों का प्रतिनिधित्व करता है जिन्हें नॉर्थ-ईस्ट भारत के नाम से जाना जाता है: असम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम. टीम का स्वामित्व और संचालन बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने किया है. नॉर्थएस्ट यूनाइटेड भारत का पहला क्लब है जिसे शहर के बजाय क्षेत्र द्वारा प्रतिनिधित्व दिया गया है.

आईएसएल के पिछले सीज़न (2018-19) में प्रदर्शन–

2018-19 नॉर्थ-ईस्ट का पांचवा सीजन था. इस सीजन की शुरुआत कोच एलेको शैटॉरी के साथ नार्थएस्ट यूनाइटेड की काफी अच्छी रही थी जहां नॉर्थ ईस्ट की टीम ने डिफेंडिग चैम्पियन चेन्नईयन को और दो बार आईएसएल का खिताब जीत चुकी एटीके की टीम को हराया था. केरल ब्लास्टर्स और चेन्नईयन के खिलाफ कुछ रोमांचक जीत के बाद क्लब ने प्लेऑफ में जाने के लिए मजबूत दावेदारी पेश की. और आगे चलकर पहली बार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई. यह आईएसएल के इतिहास का पहला मौका था जब नॉर्थ ईस्ट की टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी. इस क्लब ने पिछले सीजन में 18 मैच खेले थे जिसमें 7 मैच जीते 8 मैच ड्रॉ खेले व 3 मैचों में हार का सामना भी किया था. इस सीजन में नॉर्थ ईस्ट के लिए सबसे ज्यादा गोल नाईजीरिया के ऑगबेच (12) ने किए. 

इस खिलाड़ी पर रहेगी सबकी नज़रें–

असमोआ ज्ञान, घाना के एक पेशेवर फुटबॉलर है, जो नॉर्थएस्ट यूनाइटेड के लिए एक स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं और घाना की राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान भी हैं. ज्ञान ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में घाना के प्रीमियर लीग क्लब लिबर्टी प्रोफेशनल्स के साथ सोलह मैचों में दस गोल करके की थी, तब सीरी ए क्लब उडिनी के साथ तीन सीज़न बिताए थे, जिसमें दो सत्रों के लोन के माध्यम से मोडेना के लिए भी खेले. 33 वर्षीय इस स्ट्राइकर से सबको इस वर्ष बहुत उम्मीदें होंगी.

टीम | NorthEast United FC Team Preview

गोलकीपर- पवन कुमार, सुभाशीष रॉय चौधरी, सोनम पोइरी.

डिफेंडर- वेन, प्रोवट लकरा, पवन कुमार, रिगन सिंह, शॉविक घोष, निम डॉर्ज तमांग, राकेश प्रधान.

मिडफील्डर- निनथोइंगांबा मीटिए, मिलन सिंह, फनाई लालरेम्पुइया, रिडीम तलांग, निखिल कदम, अलफ्रेड लालुरुत्संगा, लालथथंगा खवलिंग्रिंग, लैलिंगमाविया.

फॉरवर्ड- कोई नहीं

विदेशी खिलाड़ी- अस्मोह ग्यान, जोस डेविड लियडो, मार्टिन चाव्स, काई हीरिंग्स, मिस्लव कोमोर्स्की, मैक्सीमिलनो बैरिरो, पानजियोटिस त्रियदिश.

कोच- रॉबर्ट जर्नी

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

6 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

6 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

6 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

6 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

6 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

6 years ago