Categories: CricketNews

जसप्रीत बुमराह फिर से टेस्ट रैकिंग में टॉप 10 बॉलर्स में हुए शामिल

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही 2 मैचो की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी ने अपडेट रैकिंग जारी कर दी है। भारतीय टीम के लिए जहां यह 2 मैचो की टेस्ट सीरीज बेहद खराब बीती और टीम को 2 ही मैचो में हार का सामना करना पड़ा जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम की पहली सीरीज हार थी।

वहीं विराट कोहली के लिए कप्तान के तौर पर यह पहली टेस्ट सीरीज थी, जिसमें टीम को सभी मैचो में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं न्यूजीलैंड ने इस टेस्ट सीरीज में 120 अंक हासिल करके अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 180 अंको के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है, वहीं भारतीय टीम अभी भी 360 अंको के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है।

रैकिंग में दिखा बड़ा बदलाव

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली जिस कारण इस सीरीज में भारतीय टीम 165, 191, 242 और 124 के स्कोर पर 4 पारियों में सिमट गयी। साउदी ने जहां इस सीरीज में 14 विकेट हासिल किए तो वहीं चोट के बाद वापसी कर रहे ट्रेंट बोल्ट ने भी 11 विकेट अपने नाम पर किए।

नयी आईसीसी टेस्ट गेंदबाजो की रैकिंग में भी इसका असर देखने को मिला है, जिसमें टिम साउदी 812 अंको के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं, तो वहीं ट्रेंट बोल्ट भी 770 अंको के साथ 9 वें पायदान पर आ गए हैं, वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जो लम्बे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे थे, उन्होंने इस सीरीज में 6 विकेट हासिल करके रैकिंग में 7 वें पायदान पर पहुंच गए हैं। दूसरे टेस्ट से पहले बुमराह 11 वें स्थान पर थे। गेंदबाजो की रैकिंग में पहले स्थान पर पैट कमिंस बने हुए हैं, तो वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर 843 अंको के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए है।

बल्लेबाजो की टेस्ट रैकिंग को लेकर बात करी जाए तो पहले नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं, जिनके 911 अंक हैं, तो दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली जिनके 886 अंक हैं। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा भी 766 अंको के साथ 7 वें पायदान पर बने हुए हैं।

यहां पर देखिए लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट रैकिंग

(Photo Source: ICC)
(Photo Source: ICC)
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago