Categories: Cricket

Test क्रिकेट की एक पारी में सबसे कम स्कोर

टेस्ट क्रिकेट जो क्रिकेट के सबसे पहला फार्मेट है, उसमें खेलने वाली टीमों की कोशिश लम्बा खेलने की होती है और इसी कारण जहां पहले टेस्ट क्रिकेट कई दिनों तक चलता रहता था, तो वहीं बाद में इसके दिनों की संख्या को निर्धारित करते हुए 5 दिन का किया गया जिसमें दोनों ही टीमों को 2-2 पारियां खेलनी होती हैं।

इसके अलावा एक दिन में कम से कम 90 ओवरों का खेल होना भी जरुरी किया गया जो दिन के 3 सेशन में खेला जाएगा, इसके अलावा पहले जहां टेस्ट क्रिकेट सिर्फ दिन में खेला जाता था, तो पिछले कुछ सालों में इसमें भी बदलाव करते हुए डे-नाइट कराने का भी फैसला किया गया। इसके अलावा किसी भी टेस्ट मैच में टीमों की कोशिश रहती है, कि वह लम्बा स्कोर बनाये और इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी उनके मुख्य बल्लेबाजो पर रहती है, लेकिन कभी-कभी टीमें बेहद कम स्कोर पर भी सिमट जाती है, जिसके बाद हम आपको टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में बनने वाले सबसे कम स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – आस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (साउथ अफ्रीका की पारी 36 के स्कोर पर सिमटी)

साल 1932 में साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी, जहां पर टीम को सीरीज का 5 वां टेस्ट मैच मेलबर्न के मैदान में खेलना था, इस मैच में अफ्रीका की टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 36 रन बनाकर सिमट गयी जिसमें टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 16 रन क्रोनो ने बनाये थे।


4 – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (साउथ अफ्रीका की टीम 35 के स्कोर पर सिमटी)

साल 1899 में इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गयी हुई थी, जिसमें सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच केपटाउन के मैदान में खेला जाना था। इस मैच में अफ्रीका की टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 35 के स्कोर पर सिमट गयी जिसमें इंग्लैंड की तरफ से एस. हाई ने सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिल किए थे।


3 – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (साउथ अफ्रीका की टीम 30 के स्कोर पर सिमटी)

साल 1924 में साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के दौर पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गयी हुई थी, जिसमें टीम को सीरीज का पहला टेस्ट मैच बर्मिंघम के मैदान में खेलना था। इस मैच में अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 30 के स्कोर पर सिमट गयी जिसमें इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट ए. गिलीगन ने हासिल किए थे।


2 – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (साउथ अफ्रीका की टीम 30 के स्कोर पर सिमटी)

साल 1896 में इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी, जिसमें सीरीज का पहला टेस्ट मैच पोर्ट एलिजाबेथ के मैदान में खेला जाना था, इस मैच में अफ्रीका की टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 30 के स्कोर पर सिमट गयी। वहीं इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में जीए. लोहमन ने सबसे ज्यादा 8 विकेट हासिल किए थे।


1 – न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड (न्यूजीलैंड की टीम 26 के स्कोर पर सिमटी)

साल 1955 में इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गयी हुई थी, जहां पर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच ऑकलैंड के मैदान में खेला जाना था। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 26 के स्कोर पर ऑल ऑउट हो गयी थी, जिसमें इंग्लैंड की तरफ से आर. एपलेयार्ड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago