Categories: ओलंपिक

भारतीय महिला एथलेटिक खिलाड़ी जिस्ना मैथ्यू के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय महिला स्प्रिंटर धावक जिस्ना मैथ्यू जिन्होंने 2016 में रियो में हुए ओलंपिक में हिस्सा लिया था। जिस्ना ने काफी कम उम्र में ही बड़े स्टेज पर शानदार प्रदर्शन करके जहां सभी को अचम्भे में डालने का काम किया जिससे देश को कई बार गर्व करने का भी मौका मिला।

शुरूआती जीवन

जिस्ना की लम्बाई सिर्फ 5 फुट 1 इंच है, लेकिन उनके पॉंवो की लम्बाई काफी है, जिससे भागने में उन्हें काफी मदद मिलती है और इसी कारण वह पूर्व भारतीय एथलेटिक खिलाड़ी पीटी ऊषा को भी प्रभावित करने में कामयाब रहीं जिससे जिस्ना को ऊषा स्कूल एथलीट में शामिल कर लिया गया। लेकिन जिस्ना का दिल कमजोर था, जिसके बाद पीटी ऊषा ने उन्हें कोचिंग देते हुए पल्स रेट को किस तरह से संभाला जाए उसके बारे में बताया। जिसके बाद लगातार अभ्यास करने से जिस्ना ने अपने स्तर को सुधारा, जिस्ना की ट्रेनिंग टिंटु लुका और जैसी जोसेफ साथ होती थी।

पर्सनल जानकारी

जिस्ना का जन्म 7 जनवरी 1999 को केरला के कन्नूर में अलाकोडे में हुआ था। जिस्ना के पिता का नाम के.एम. मैथ्यू और मां का नाम जैसी मैथ्यू है। इसके अलावा जिस्ना की एक बहन जिंजू मैथ्यू भी है। जिस्ना का परिवार उनके सपने को पूरा करने के लिए हर समय साथ खड़ा रहा जिससे वह एक सफल एथलेटिक खिलाड़ी बन सके।

प्रोफेशनल लाइफ

जिस्ना अपनी कैटेगरी में सबसे शानदार क्वॉटरमाइल मानी जाती हैं। जिस्ना ने अंडर18 में 400 मीटर वर्ल्ड लिस्ट में 53 सेकेंड में पूरा करके 7 वां स्थान हासिल किया था। इसके बाद साल 2015 में जिस्ना ने यूथ एशियन में सिल्वर पदक जीतने के साथ इंडियन ग्रांड प्रिक्स में भी शानदार प्रदर्शन करने के साथ कई लोगों को अचम्भे में डाल दिया था।

अवार्ड

साल 2017 में जिस्ना को श्री शक्ती अवार्ड दिया गया था।

अचीवमेंट

एशियन चैंपियनशिप

  • साल 2015 में वुहान में हुई चैंपियनशिप में 4X400 मीटर इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2017 में भुवनेश्वर में हुई चैंपियनशिप में 400 मीटर इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2017 में भुवनेश्वर में हुई चैंपियनशिप में 4X400 मीटर इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।

एशियन जूनियर चैंपियनशिप

  • साल 2016 में हो ची मिन सिटी में हुई चैंपियनशिप में 400 मीटर इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2016 में हो ची मिन सिटी में हुई चैंपियनशिप में 4X400 मीटर इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2018 में गिफु में हुई चैंपियनशिप में 400 मीटर इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2018 में गिफु में हुई चैंपियनशिप में 4X400 मीटर इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2018 में गिफु में हुई चैंपियनशिप में 200 मीटर इवेंट में कांस्य पदक जीता।

एशियन यूथ चैंपियनशिप

साल 2015 में दोहा में हुई चैंपियनशिप में 400 मीटर इवेंट में सिल्वर पदक जीता।

कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स

साल 2015 में अपिया में हुये गेम्स में 400 मीटर इवेंट में सिल्वर पदक जीता।

निजी जानकारी

  • नाम – जिस्ना मैथ्यू
  • स्पोर्ट – ट्रैक एंड फील्ड
  • इवेंट – 4X400 मीटर
  • कोच – पीटी ऊषा
  • पिता का नाम – के.एम. मैथ्यू
  • माता का नाम – जैस्सी मैथ्यू
  • बहन का नाम – जिंजू मैथ्यू
  • लम्बाई – 155 सेंटीमीटर
  • वजन – 45 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • जन्म – 7 जनवरी 1999
  • उम्र – 20 साल
  • जन्म स्थान – केरला, भारत
  • राशी – कैप्रीकोर्न
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – केरला
  • रिलीजन – क्रिश्चियन

विवाद

केरला से आने वाली इस युवा एथलेटिक खिलाड़ी ने अभी तक अपने करियर में शानदार प्रदर्शन के दम पर अधिक सुर्खियां बटोरी हैं। 20 साल की जिस्ना अभी तक किसी भी तरह के विवादो से दूर ही रही हैं।

नेटवर्थ

जिस्ना मैथ्यू की नेटवर्थ को लेकर अभी किसी भी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – इस प्लेटफार्म पर कोई भी ऑफीशियल एकाउंट नहीं है।
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं हैं।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं हैं।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago