भारतीय महिला एथलीट खुशबीर कौर जो 20 किलोमीटर रेसवॉकर इवेंट में हिस्सा लेती हैं। खुशबीर कौर अमृतसर की रहने वाली हैं, जिन्होंने इस इवेंट में कई पदक जीते हैं, जिस कारण उन्हें खेल में महत्तवपूर्ण योगदान देने के लिए भारत सरकार की तरफ से अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
शुरूआती जीवन
साल 2010 में खुशबीर कौर पर सभी की नजरे उस समय पड़ी थी, जब एशियन जूनियर एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन किया था। साल 2008 में कौर ने आर्थिक मजबूरी के कारण नंगे पॉंव ही रेस में हिस्सा लिया था। कई इवेंट्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से खुशबीर ने अपनी जगह तीसरे जूनियर एशियन गेम्स में अपनी जगह को पक्का कर लिया था। इसके अलावा खुशबीर ने सीनीयर वॉकिंग एशियन चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 वें स्थान पर खत्म किया था।
अपने शुरूआती एथलेटिक करियर में खुशबीर को बलदेव सिंह ने ट्रेनिंग दी जिसके बाद उन्हें अजय राठी और एजेक्जेंडर अर्टसेबासव के अंडर में ट्रेनिंग मिली।
निजी जीवन
खुशबीर कौर का जन्म 9 जुलाई 1993 को पंजाब के जलंधर के एक छोटे से गांव रसालपुर में हुआ था। खुशबीर के पिता और मां जसबीर कौर एक किसान हैं। जब खुशबीर 6 साल की थी, तो उस समय उनके पिता का देहांत हो गया था। खुशबीर के 4 और भाई-बहन हैं। पिता के देहांत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिती को संभालने का जिम्मा खुशबीर की मां ने अपने कंधो पर ले ली।
उन्होंने अपनी बेटी को एथलीट बनने के लिए काफी हौसला बढ़ाया। जसबीर कौर ने अपने 5 बच्चों के लिए हर तरह की जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहती थी, जिसके लिए वह दूध बेचने के साथ लोगों के कपड़ो की सिलाई भी करती थी। कौर के परिवार की आर्थिक स्थिती में उस समय सुधार आया जब खुशबीर ने अपने एथलेटिक करियर को आगे बढ़ाना शुरू किया।
प्रोफेशनल लाइफ
खुशबीर कौर की कड़ी मेहनत उनकी प्रोफेशनल लाइफ को देखने के बाद साफ तौर पर पता चलती है। साल 2014 के एशियन गेम्स में जब खुशबीर ने सिल्वर मेडल जीता था, तो वह ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गयी थी। इसके बाद साल 2013 में कौर ने अपने निजी रिकॉर्ड को मास्को वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल में 39 वां स्थान हासिल करने के साथ तोड़ा था।
साल 2016 में इंटनेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर पैदल चाल इवेंट में खुशबीर कौर ने 1 घंटे 40 मिनट 30 सेकेंड में रेस को पूरा करके 54 वां स्थान हासिल किया था। इसके बाद साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया में हुए 21 वें कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल इवेंट में खुशबीर ने 1 घंटे 39 मिनट 21 सेकेंड में रेस को पूरा करते हुए 21 वां स्थान हासिल किया था।
अवार्ड्स
साल 2017 में भारत सरकार ने खुशबीर कौर को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
खुशबीर कौर ने हमेशा अपने प्रदर्शन के दम पर सुर्खियां बटोरी हैं। खेल के प्रति खुशबीर की गंभीरता ने उन्हें हमेशा विवादो से दूर ही रखा है।
नेटवर्थ
खुशबीर कौर की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…