भारतीय महिला एथलेटिक खिलाड़ी मनजीत कौर जो 400 मीटर और 4X400 मीटर रिले रेस की विशेषज्ञ खिलाड़ी मानी जाती हैं। कौर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदकों को अपने नाम पर किया है। साल 2005 में कौर को अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है। मनजीत किसी खिलाड़ी और छात्र के लिए एक शानदार उदाहरण हैं। अपनी स्पोर्टिंग जर्नी के दौरान भी मनजीत पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देती थी और इसी कारण वह दोनों ही क्षेत्रों में काफी सफल रहीं। एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के साथ मनजीत ने इतिहास में मास्टर डिग्री भी हासिल की।
शुरूआती जीवन
गांव में मौजूद स्कूल जो पहले 5 वीं क्लास तक था, वह बाद में 8 वीं क्लास तक हो गया, इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए मनजीत कौर ने दादा फतेह खान स्कूल में एडमिशन लिया जो उनके घर से कई किलोमीटर दूर था। जिस कारण मनजीत पहले साइकल से स्कूल जाती थी और बाद में पैदल जाने लगी और यही समय कौर की लिए सही ट्रेनिंग का साबित हुआ। स्कूल में होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं मनजीत ने हिस्सा लेना शुरू कर दिया।
निजी जीवन
4 अप्रैल 1982 को पंजाब के होशियारपुर गांव में मनजीत कौर का जन्म हुआ था। मनजीत के पिता का नाम बनारसी दास और मां का नाम बिमला है। कौर की मां ने उन्हें खेल को छोड़ने की सलाह दी क्योंकि इसमें इंजरी होने का खतरा रहता है, लेकिन उनके पिता जो एक किसान थे उन्होंने अपनी बेटी को उसका सपना पूरा करने के लिए पूरा साथ दिया।
होशियारपुर में कौर कड़ी धूप में दिनभर 4 घंटे ट्रेनिंग करने के साथ पूरी रात पढ़ाई करती थी। मनजीत का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए हो गया जिसमें वह 100 मीटर और 200 मीटर के इवेंट में हिस्सा लेते हुए गोल्ड मेडल जीता। जब कौर ने जूनियर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता तो उसी दौरान उन्होंने हिस्ट्री में मास्टर डिग्री भी पूरी कर ली। साल 2011 में मनजीत कौर ने पंजाब पुलिस के पेपर क्लियर करने के बाद इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हो गयी और बाद में उनका प्रमोशन डीएसपी के पद पर हो गया। वहीं साल 2015 में मनजीत ने भारतीय हॉकी खिलाड़ी गुरविंदक सिंह चांडी से शादी की।
प्रोफेशनल जीवन
400 मीटर की रेस को मनजीत ने 51.05 सेकेंड में पूरा करते हुए नेशनल रिकॉर्ड बना दिया और यह कीर्तिमान मनजीत ने साल 2004 में चेन्नई में हुई नेशनल सर्किट एथलेटिक मीट में बनाया था, जिससे कौर एथेंस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाइ कर गयी। साल 2004 के ओलंपिक में कौर ने 4X400 मीटर रिले इवेंट में हिस्सा लिया जिसमें उनकी टीम ने तीसरे स्थान पर खत्म किया था।
वहीं बिजिंग ओलंपिक में भी कौर ने 4X400 मीटर रिले इवेंट में हिस्सा लिया लेकिन उनकी टीम 7 वें स्थान पर खत्म कर सकी। साल 2006 में हुए दोहा एशियन गेम्स में कौर ने 4X400 मीटर रिले इवेंट में हिस्सा लेते हुए गोल्ड मेडल जीता, इसके अलावा 400 मीटर के इवेंट में भी सिल्वर पदक अपने नाम पर किया था। साल 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में कौर ने 4X400 मीटर रिले इवेंट में हिस्सा लेते हुए गोल्ड मेडल जीता था।
अवार्ड्स
एथलेटिक्स में शानदार योगदान के लिए साल 2005 में अर्जुन पुरस्कार मिला।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
अपने शानदार प्रदर्शन और अचीवमेंट के अलावा मनजीत कौर उस समय खबरो में आ गयी थी, जब उन्हें नाडा की तरफ से नोटिस मिला था, क्योंकि मनजीत ने डोप टेस्ट देने से मना कर दिया था।
नेटवर्थ
मनजीत कौर की प्राइमरी इनकम को लेकर बात करी जाए पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद से होती हैं, इसके अलावा उनके स्पोर्टिंग करियर से भी उनकी कमाई होती है। फिलहाल मनजीत की नेटवर्थ को लेकर किसी तरह का जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…