Categories: CricketNews

भारतीय टीम के फील्डिंग कोच बनने की रेस में अब आया सबसे बड़ा नाम

Jonty Rhodes for India’s Fielding Coach: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इसमें सपोर्ट स्टॉफ से लेकर मुख्य कोच पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं और इसके लिए 30 जुलाई अंतिम दिन रखा गया आवेदन पत्र दाखिल करने के लिए। विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद सपोर्ट स्टॉफ को लेकर काफी सारे सवाल खड़े किए जा रहे हैं, जिसके बाद अब नये आवेदन करने वालों के लिए कुछ मापदंड पहले से ही निर्धारित कर दिए गए हैं और इसमें टीम के लिए नए फील्डिंग कोच के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं, जिसके लिए दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स के आवेदन करने की खबरे आ रही हैं।

जोंटी रोड्स कुछ दिनों के बाद 50 साल के हो जायेंगे और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए साल 1992 से लेकर 2003 तक 52 टेस्ट मैचो के साथ 245 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें रोड्स ने कुल 8000 से भी अधिक रन बनायें है। रोड्स अपनी बल्लेबाज़ी से अधिक अपनी फील्डिंग के लिए पहचाने जाते थे और गली के साथ प्वाइंट पर वह जिस तरह से रन रोकते थे उससे किसी भी बल्लेबाज़ के लिए आसानी से रन बनाना मुश्किल भरा था।

एकबार जोंटी रोड्स को उनकी फील्डिंग के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया था साथ ही रोड्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद दक्षिण अफ्रीका और इंडियन प्रीमियर लीग में मुम्बई इंडियंस के लिए फील्डिंग कोच के रूप में काम किया है। मुम्बई मिरर में छपी एक खबर के अनुसार रोड्स भारतीय टीम के फील्डिंग कोच बनने के लिए लिए आवेदन करना चाहते हैं।

आर. श्रीधर ने अपना काम बखूबी किया | Jonty Rhodes for India’s Fielding Coach

मौजूदा समय में भारतीय टीम के लिए फील्डिंग कोच की भूमिका आर. श्रीधर निभा रहे हैं और उन्होंने फिटनेस को लेकर काफी ध्यान दिया है और हर खिलाड़ी के साथ इसको लेकर काम किया है, जिसका असर प्रदर्शन में भी देखने को भी मिला है।

जहां मौजूदा सपोर्ट स्टॉफ को विंडीज़ दौरे को देखते हुए 45 दिन का कार्यकाल बढ़ाया गया है, उसके बाद उन्हें फिर से आवेदन करने का भी मौका मिलता है। भारतीय टीम ने विश्वकप को अलावा बाकी सभी द्विपक्षीय टूर्नामेंट में काफी अच्छा किया और दक्षिण अफ्रीका के साथ न्यूज़ीलैंड में भी वनडे सीरीज़ में विजय हासिल की है।

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago