दोनों ही टीमों ने अपना पहला मैच तेलुगू टाइटंज़ के खिलाफ खेलते हुए जीत दर्ज की थी, जहां तमिल की टीम ने तेलुगू के खिलाफ 39-26 से मैच जीता था, तो वहीं दिल्ली ने ने 34-33 की करीबी जीत हासिल की थी। दोनों ही टीम इस मैच में भी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
मैच डिटेल्स | DEL vs TAM Match Details
दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज़ के बीच होने वाला ये मैच हैदराबाद के गचिबोली इंडोर स्टेडियम में 25 जुलाई की शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर किया जाएगा।
हेड टू हेड
दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज़ के बीच हुए पिछले 2 मैचो के परिणाम को देखा जाए तो उसमें दबंग दिल्ली की टीम ने दोनों में जीत हासिल की है और वह अपने इसी रिकॉर्ड को आगे भी तमिल थलाइवाज़ के खिलाफ कायम रखना चाहेंगे।
टीम स्कॉवड | DEL vs TAM Team Squad
दबंग दिल्ली–
चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, अमन कादियन, सुमित कुमार, जोगिंदर नरवाल, रवींद्र पहल, विशाल माने, अनिल कुमार, सईद गाफ्फरी, प्रतीकपाटिल, सत्यम, सोम्बीर, मिराज़ शेख, विजय मलिक।
तमिल थलाइवाज़–
अजय ठाकुर, विक्टर ओनयांगो ओबेरियो, मंजीत छिल्लर, हिमांशु, एम अभिषेक, राहुल चौधरी, रण सिंह, मोहित छिल्लर, मिलाद शिबाक, अजीत, शबे बापू, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई, वी अजित कुमार, हेमंत चौहान व आनंद।
संभावित अंतिम 7 खिलाड़ी
दबंग दिल्लीः
जोगिंदर नरवाल (कप्तान), नवीन कुमार, चंद्रन रंजीत, विशाल माने, रवींद्र पहल, मेराज़ शेख, अनिल कुमार।
तमिल थलाइवाज़ः
अजय ठाकुर (कप्तान), राहुल चौधरी, मंजीत छिल्लर, मोहित छिल्लर, अजीत कुमार, शब्बीर बापू, रैन सिंह।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रे
नवीन कुमार- नवीन कुमार दंबग दिल्ली के स्टार रेडर खिलाड़ी हैं और प्रो कबड्डी सीज़न 6 में नवीन ने 172 रेड प्वाइंट अंक अर्जित किए थे, जिसमें 8 सुपर 10 के साथ 3 सुपर रेड्स शामिल था, वहीं इस सीज़न के पहले मैच में भी नवीन ने 14 अंक बटोरे थे, जो बाद में टीम की जीत में अहम दिखे।
जोगिंदर नरवाल- दबंग दिल्ली के लिए डिफेंडर की भूमिका निभाने वाले जोगिंदर नरवाल की सबसे खास बात यह है, कि वह कभी भी दबाव महसूस नहीं होने देते हैं। भले ही सीज़न 2 में ही जोगिंदर ने अपना पहला प्रो कबड्डी मैच खेला हो लेकिन उनके लिए पिछला सीज़न सबसे शानदार रहा था, जहां पर जोगिंदर ने 51 टेकल प्वाइंट हासिल किए थे, जिसमें 4 सुपर टेकल शामिल थी, साथ ही इस सीज़न के पहले मैच में भी जोगिंदर ने 4 टेकल प्वांइट हासिल कर लिए जिसमें एक सुपर टेकल भी शामिल थी।
मिराज़ शेख- इरान से आने वाले इस शानदार खिलाड़ी का प्रो कबड्डी में काफी शानदार रिकॉर्ड है और 311 रेड प्वाइंट के साथ 144 टेकल प्वाइंट भी शामिल हैं, लेकिन इस सीज़न के पहले मैच में मिराज़ का फार्म उस तरह का नहीं दिखा जिसकी उनसे उम्मीद थी पर वह एक बड़े खिलाड़ी हैं और वापसी करना जानते हैं।
राहुल चौधरी– पिछले सीज़न तक तेलगू टाइटंज़ के लिए खेलने वाले राहुल चौधरी ने इस सीज़न के पहले ही मैच में इस बात को साबित कर दिया कि उन्हें तमिल की टीम ने लेकर कोई गलती नहीं की है। पहले ही मैच में राहुल ने सुपर 10 अर्जित कर लिया। राहुल चौधरी के नाम पर प्रो कबड्डी में सबसे अधिक 888 अंक हैं।
मंजीत छिल्लर- ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाले मंजीत छिल्लर के नाम पर प्रो कबड्डी में सबसे अधिक 308 टेकल अंक दर्ज हैं। पहले मैच में भी मंजीत ने हाई 5 अर्जित किया है, लेकिन 2 रेड्स में मंजीत एक भी अंक हासिल नहीं कर सके।
संभावित ड्रीम एलेवन टीम | DEL vs TAM Dream11 Team Prediction
डिफेंडर्स
ऑलराउंडर्स
रेडर्स
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…