भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो साल 2019 के वनडे विश्वकप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में मिली हार के बाद से लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं, उनकी वापसी को लेकर उसके बाद से लगातार कयास लगाए जा रहे हैं, कि धोनी साल 2020 में होने वाले टी20 वर्ल्डकप में टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में 3 आईसीसी ट्राफी जिताने वाले धोनी जिन्होंने पहले साल 2007 में टी20 वर्ल्डकप उसके बाद साल 2011 का वनडे विश्वकप और फिर साल 2013 में हुई चैंपियंस ट्राफी में टीम इंडिया को विजेता बनाया उन्होंने विश्वकप के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ अगस्त में होने वाली सीरीज से पहले खुद को दूर रखा और उसके बाद से वह लगातार बाहर चल रहे हैं।
वहीं धोनी के लगातार बाहर रहने के पीछे भारतीय टीम के कोच और पूर्व चयन समिति के सदस्यों ने भी इसको लेकर अपनी तरफ से बयान जारी किया जिसमें उन्होंने धोनी के आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर उम्मीद जताई है, जिस कारण आने वाला आईपीएल सीजन कई मायनों में खास होने वाला है।
कपिल देव ने धोनी को लेकर कही ये बात
महेंद्र सिंह धोनी जो आईपीएल के 13 वें सीजन में एकबार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, वहीं उनके भविष्य को लेकर देश को अपनी कप्तानी में पहला विश्वकप जिताने वाले कपिल देव ने धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
कपिल देव ने धोनी को लेकर कहा कि, एक क्रिकेट खिलाड़ी होने के नाते आपको मैनेजमैंट के उपर काफी निर्भर रहना पड़ता है, जब आप पिछले 1 साल खेल ही ना रहे हों। जिस कारण आपको टीम में वापसी करने के लिए अधिक से अधिक मैच खेलने की कोशिश करनी होगी। एक फैन होने के नाते मैं धोनी को फिर से खेलते हुए जरुर देखना चाहता हूं।
धोनी जल्द ही आईपीएल के 13 वें सीजन के लिए अपनी तैयारियां शुरु करने वाले हैं, जिसमें वह चेन्नई सुपर किंग्स के प्री सीजन ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के आने वाले सीजन में अपना पहला मैच गत विजेता मुम्बई इंडियंस के खिलाफ वानखेडे स्टेडियम में 29 मार्च को खेलना है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…