Kohli and Williamson WC Similarities: भारतीय टीम ने इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप के अपने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद प्वाइंट्स टेबल पर 15 अंको के साथ नंबर एक पर पहुंच गयी थी, लेकिन उसी दिन खेले गए दूसरे मैच में गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली 10 रनों की हार के बाद यह तय हो गया कि भारत इस विश्वकप में लीग मैचो के खत्म होने के बाद प्वाइंट्स टेबल पर नंबर एक के पायदान पर रहेगी।
जहां इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे और चौथे स्थान पर लीग मैचो के बाद खत्म किया जिस कारण पहले सेमीफाइनल में भारत और न्यूज़ीलैंड की भिडंत 9 जुलाई को मैनचेस्टर के मैदान पर होगी वहीं 11 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम दूसरे सेमीफाइनल में एजबैस्टन के मैदान पर खेलने उतरेंगी।
न्यूज़ीलैंड की टीम विश्वकप के इतिहास में जहां 8 वीं बार सेमीफाइनल में पहुंची है, तो वहीं भारतीय टीम 7 वीं बार विश्वकप का सेमीफाइनल मैच खेलेगी। विराट कोहली की कप्तान में जहां भारतीय टीम ने इस विश्वकप में शानदार खेल दिखाया है, तो वहीं न्यूज़ीलैंड टीम का पूरा प्रदर्शन कप्तान केन विलियमसन के कंधो पर निर्भर करेगा।
इन दोनों ही टीमों के सेमीफाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ खेलना तय होने के बाद सभी को 2008 में हुए अंडर 19 विश्वकप की समानताएं देखने लगे हैं। क्योंकि उस अंडर 19 के विश्वकप में भी भारत और न्यूज़ीलैंड की टीम ना सिर्फ सेमीफाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी थी, बल्कि जहां भारत के कप्तान विराट कोहली थे तो न्यूज़ीलैंड की कप्तानी केन विलियमसन कर रहे थे।
उस अंडर 19 के सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली और केन विलियमसन के अलावा रवींद्र जडेजा, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी भी हिस्सा थे, जिसके बाद विराट कोहली की कप्तान में भारत की अंडर 19 टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया था।
इस विश्वकप में अभी तक भारत के लिए बल्लेबाज़ी में उपकप्तान रोहित शर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया हैं और जिस समय विराट की सेना अंडर 19 विश्वकप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेल रही थी, तो रोहित शर्मा उस दौरान ऑस्ट्रेलिया में चल रही कॉम्नवैल्थ सीरीज़ में धोनी की कप्तानी में सीनीयर टीम के साथ खेल रहे थे और पूरी सीरीज़ में 10 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 33.57 के औसत से 235 रन बनाये थे।
अब इस विश्वकप में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट कोहली अंडर 19 के उस विश्वकप की कहानी को दोहराते हुए न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत दर्ज करके टीम को फाइनल में पहुंचायेंगे या केन विलियमसन 9 जुलाई को अपनी उस हार का बदला लेंगे।
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…