Jaipur Pink Panthers Team Season 7: बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स, प्रो कबड्डी इतिहास के पहले सीज़न की विजेता टीम है. मगर पहले सीज़न के बाद से ही इस टीम का प्रदर्शन काफी उतार चढ़ा रहा है. पहले ही सीज़न अपने नाम करने के बाद दूसरे सीज़न में डिफेंडिग चैम्पियन बनकर उतरी जयपुर पिंक पैंथर्स कुछ खास नहीं कर सकी. और 8 टीमों की दौड़ में वह छठे स्थान पर रही. उनका पिछला सीज़न बेहद ही खराब रहा और वह अपने ग्रुप में आखिरी स्थान पर रहा.
जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने पिछला सीज़न में कुल 22 मैचों में से 6 मुकाबलें अपने नाम किए थे व 12 मैचों में उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा था. टीम के मुख्य रेडर के रुप में दीपक निवास हुड्डा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था बल्कि वह टीम में एक ऑल-राउंडर के रुप में खेलते हैं. उनके बाद टीम में सबसे अच्छा प्रदर्शन अजिक्यां अशोक पवार ने 17 मैचों में 75 रेड प्वाइंट्स जीते थे. व टीम ने
जयपुर पिंक पैंथर्स ने दीपक निवास हुड्डा, लोकेश कौशिक, अजिंक्य पंवार और संदीप ढुल को पिछले सीज़न में रिटेन किया था. जोकि उनके प्रमुख खिलाड़ियों में से एक थे. टीम ने पिछले वर्ष खेले गए 22 मुकाबलों में कुल 415 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे. तो वहीं टैकल करने में ये टीम बाकी टीमों से थोड़ी बेहतर रही. टीम ने 22 मैचों में ही कुल 225 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किए थे.
जयपुर पिंक पैथर्स की टीम, कोच और घरेलू मैदान | Jaipur Pink Panthers Team Season 7
इस टीम का घरेलू मैदान सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम है. इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता कुल 2000 है. व इस टीम के मुख्य कोच एल श्रीनिवास रेड्डी हैं व इसका स्वामित्व भारतीय अभिनेता अभिषेक बच्चन के पास है. आपको बता दे कि, एल श्रीनिवास रेड्डी पिछले सीज़न ही टीम के साथ जुड़े हैं मगर वह खिलाड़ियों के चोटों के चलते अपनी टीम को प्ले ऑफ में नहीं पहुंचा सके थे.
टीम- दीपक निवास हुड्डा, संदीप कुमार ढुल्ल, अजिंक्य पवार, लोकेश कौशिक, पवन टीआर, सुशील गुलिया, सचिन नरवाल, अमित हुड्डा, दीपक नरवाल, निलेश सालुंके, सुनील सिद्धगवाली, डॉग जियू किम, मलिंदा, चतुरंगा, विशाल, करमवीर, गुमान नितिन रावल व संथापनासेल्वम
संभावित टीम– दीपक निवास हुड्डा, संदीप कुमार ढुल्ल, अजिंक्य पवार, लोकेश कौशिक, सचिन, दीपक नरवाल और सुशील गुलिया
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…