ट्रेवर बेलिस के साथ सहयोगी स्टॉफ में न्यूज़ीलैंड टीम के पूर्व कप्तान और अब कॉमेंट्री में हाथ आजमाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैक्कलम होंगे जिन्हें टीम का अगला बल्लेबाज़ी कोच और मेंटर नियुक्त किया गया है। इससे पहले यह भूमिका दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक कैलिस निभा रहे थे।
बेलिस इससे पहले कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ 2011 और 2014 के सीज़न में जुड़ चुके हैं, जिस दौरान टीम ने आईपीएल ट्राफी पर कब्जा किया था, इसके अलावा वह बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के साथ भी काम करेंगे। बेलिस ने 2011 में श्रीलंका टीम के लिए भी कोच की भूमिका अदा करी थी।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से आने वाले बेलिस ने 2015 में इंग्लैंड टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला जहां पर उनके साथ सहायक के रूप में पॉल फाब्रेस थे जो श्रीलंका टीम के कोचिंग समय भी सहयोगी स्टाफ में मौजूद थे और इन दोनों ने ही मिलकर इंग्लैंड को पहली बार विश्वकप विजेता बनाने में अहम भूमिका अदा करी।
56 साल के बेलिस केकेआर की टीम के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली एशेज़ ट्राफी के बाद में जुडेंगे। वहीं कॉमेंट्री में व्यस्त ब्रैंडन मैक्कलम जिन्होंने आईपीएल के पहले सीज़न के पहले ही मैच में 158 रनों की नाबाद पारी खेलकर केकेआर की टीम की तरफ से शानदार आगाज़ किया था, वह टीम के साथ नयी भूमिका में दिखेंगे।
केकेआर की टीम के एक सूत्र के हवाले से मिली खबर के अनुसार, एक अच्छा कोचिंग स्टाफ टीम के प्रदर्शन पर काफी प्रभाव डाल सकता है और मुम्बई इंडियंस की टीम ने भी इसी तरह से सफलता पायी है।
दिनेश कार्तिक जो केकेआर टीम के मौजूदा कप्तान हैं, क्या टीम अगले सीज़न के लिए इसको लेकर भी बदलाव कर सकती है, इन सारी चीज़ो पर नये कोचिंग स्टाफ को काम करना होगा जिससे अगले आईपीएल सीज़न में केकेआर अपनी वही पुरानी बादशाहत को कायम कर सके।
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…