भारतीय महिला रेसलिंग खिलाड़ी पूजा ढांडा जो सभी की नजरो में उस समय आयीं जब उन्होंने समय यूथ ओलंपिक में सिल्वर पदक और साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता। अगस्त 2019 में पूजा को रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए भारत सरकार की तरफ से अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका हैं। पूजा को बॉलीबुड में भी काम करने का ऑफर मिल चुका हैं, जो दंगल फिल्म में उन्हें बबिता का किरदार का ऑफर था, लेकिन पूजा ने इसे करने से इंकार करते हुए अपना पूरा ध्यान रेसलिंग में लगाना जरूरी समझा।
शुरूआती जीवन
1 जनवरी 1994 को पूजा ढांडा का जन्म हरियाणा के हिसार डिस्ट्रिक के बुदाना गांव में हुआ था। पूजा के पिता कमलेश ढांडा हरियाणा एनीमल हसबेंड्री सेंटर में एक ट्रैक्टर ड्राइवर हैं। पूजा ने एक जूडो खिलाड़ी के तौर पर अपना करियर शुरू किया था, जिसमें उन्होंने 3 अंतरराष्ट्रीय पदक भी जीते लेकिन साल 2009 में वह रेसलिंग के मैदान में कूद गयी।
निजी जीवन
हरियाणा से आने वाली पूजा देश के ऐसे राज्य से आती हैं, जो जनसंख्या के मामले में पूरे देश का 2 प्रतिशत हैं, लेकिन यदि पदक तालिका उठाकर देखी जाए तो देश के लिए 40 प्रतिशत पदक इसी राज्य से आयें हैं। रेसलिंग इस राज्य के लिए एक सम्मान का खेल समझा जाता हैं। पूजा जिन्होंने जूडो खिलाड़ी के तौर पर शुरूआत करने के बाद रेसलिंग में आ गयी। पूजा ने इंग्लिश में मास्टर डिग्री हासिल की हुई है।
प्रोफेशनल जीवन
ढांडा का प्रोफेशनल जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा क्योंकि शुरूआत किसी और खेल से करने के बाद इंजरी के कारण किसी दूसरे खेल में कदम रखना पड़ा। जूडो में तीन अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने के बाद पूजा ने साल 2010 में हुए समर यूथ ओलंपिक में सिल्वर पदक जीतकर शानदार शुरूआत की, जिसमें उन्होंने बबिता फोगाट और वर्ल्ड चैंपियन हेलेन मारोयूलिस जैसे नामों के खिलाफ जीत दर्ज की लेकिन वह इस टूर्नामेंट में जीत हासिल नहीं कर सकी।
घुटने की चोट के कारण पूजा को 2 साल तक रेसलिंग से दूर रहना पड़ा और एक समय वह इस खेल को छोड़ना तक चाहती थी, लेकिन उनके जुनून ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया और दिसम्बर 2016 में पूजा ने एकबार फिर से वापसी की और 2017 में नेशनल चैंपियन बनने के साथ साल 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग इवेंट में सिल्वर पदक जीता। अब पूजा की नजर साल 2020 के टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने पर है।
अचीवमेंट
शारीरिक माप
निजी जानकारी
नेटवर्थ
पूजा ढांडा की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो उनकी अधिकतर इनकम अपने प्रोफेशन से होती हैं और 1 मिलियन डॉलर के आसपास नेटवर्थ होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विवाद
अभी तक पूजा ढांडा किसी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं देखी गयी हैं।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…