भारत के प्रतिभाशाली निशानेबाज़ खिलाड़ी कायनान चेनाई जो ट्रैप इवेंट में हिस्सा लेने के विशेषज्ञ खिलाड़ी माने जाते हैं। कायनान ने साल 2016 के रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लेते हुए 19 वां स्थान हासिल किया था।
शुरूआती जीवन
कायनान चेनाई ने काफी कम उम्र से ही शूटिंग करना शुरू कर दिया था, लेकिन उन्हें इस स्तर तक पहुंचने के लिए काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। कायनान ने इस बात को कबूला कि वह अपने पिता के काफी करीब रहे हैं और इस कारण वह गन और शूटिंग को लेकर बेहद उत्सुक रहते थे। कायनान के पिता ना सिर्फ उनके लिए एक प्रेरणा के तौर पर थे, बल्कि शुरूआती समय में शूटिंग के कोच की भी भूमिका अदा की। यहां काफी सारे युवा गन को अपने हाथ में लेने से डरते थे, तो वहीं कायनान ने इस खेल में अपना करियर बनाने का फैसला किया।
निजी जीवन
कायनान चेनाई का जन्म 29 जनवरी 1991 को हैदराबाद के अमीर पारसी परिवार में हुआ था। कायनान के माता-पिता अपने प्रोफेशन में काफी सफल थे। कायनान के पिता डारियस चेनाई भारत के एक पूर्व ट्रैप इवेंट में नेशनल शूटिंग चैंपियन रहे थे और मौजूदा समय में एक बिजनेसमैन की भूमिका में हैं, कायनान की मां डिनाज एक फेमस इवेंट स्टाइलिस्ट हैं, जिसमें उनकी कंपनी का नाम 3डी है।
चेनाई ने अपनी पढ़ाई तमिलनाडु में ऊंटी के हब्रान स्कूल से की है। कायनान को हमेशा से ही ट्रेवलिंग, कैपिंग, फिशिंग और ट्रैकिंग करना पसंद था। अपने स्कूल के दिनों में कायनान हॉकी और फुटबॉल खेलते थे। कायनान 3 साल तक एक फ्रीस्टाइल स्वीमिंग चैंपियन रहे थे। अपनी इसी स्वीमिंग प्रतिभा के कारण कायनान ने उत्तराखंड में कैंपिग के दौरान एक जिंदगी भी बचाई थी। साल 2003 में कायनान ने पहली बार शूटिंग करना शुरू किया था, जिसमें उनके पिता ने उन्हें शुरूआत में ट्रेनिंग देने का काम किया जिसके बाद इस शूटर खिलाड़ी को 4 बार ओलंपिक में हिस्सा ले चुके मंशेर सिंह ने ट्रेनिंग दी।
प्रोफेशनल जीवन
बचपन से ही शूटिंग में दिलचस्पी रखने वाले कायनान ने अपने स्कूल की टीम के लिए फुटबॉल, स्वीमिंग और हॉकी में भी हिस्सा लिया। साल 2008 में कायनान ने जयपुर में हुए ट्रैप शूटिंग क्ले चैंपियनशिप में अपना पहला सीनियर पदक गोल्ड मेडल के तौर पर जीता। इससे पहले इसी साल हुए 51 वें नेशनल शॉटगन चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीते थे।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
कायनान चेनाई ने अभी तक शूटिंग में किए गए शानदार प्रदर्शन को लेकर ही सुर्खियां बटोरी हैं। इसके अलावा जब वह ISSF वर्ल्डकप में हारकर बाहर हो गए थे, तो उस समय जरूर वह खबरो में प्रमुक तौर पर आये थे।
नेटवर्थ
कायनान चेनाई की नेटवर्थ को लेकर अभी तक किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…