भारतीय बॉक्सर खिलाड़ी मनोज कुमार का जन्म हरियाणा के कैथल जिले में एक छोटे से गांव राजोंड में हुआ था। मनोज उस समय सभी की नज़रो में आये थे, जब उन्होंने साल 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता था।
शुरूआती जीवन
मनोज कुमार के पिता शेर सिंह भारतीय आर्मी से रिटायर एक जवान हैं। मनोज का जन्म 10 दिसम्बर 1986 को हुआ था और उनका गांव हरियाणा के कैथल जिले से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। अपने शुरूआती जीवन में मनोज कुमार का एथलेटिक्स की तरफ काफी ध्यान था और इसका श्रेय उनके बड़ा भाई राजेश कुमार को जाता है, जिन्होंने यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता था।
जिसके बाद राजेश को लगा कि वह एक दिन राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनेंगे लेकिन जब वह भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना सके तो उसके बाद उन्होंने अपने छोटे भाई मनोज कुमार को बॉक्सिंग में लेकर आये। राजेश ना सिर्फ बॉक्सिंग में मनोज को ट्रेनिंग दी इसके अलावा उन्होंने जूड़ो जिसका अभ्यास पहले मनोज करते थे, उसे भी पीछे छोड़ने में काफी मदद की। तीनों ही भाई अपनी ट्रेनिंग के लिए साइकिल के टायरो का उपयोग शुरूआती दिनों में करते थे।
पर्सनल जीवन
एक स्पोर्टिंग बैकग्राउंड से आने वाले मनोज कुमार के बड़े भाई राजेश कुमार पहले से ही बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते थे, जिससे वह नेशनल टीम का हिस्सा बन सके। मनोज के पिता आर्मी से रिटयर थे और मां एक हाउसवाइफ और ये दोनों ही अपने बेटो को उनके जीवन में सपने को पूरा करने की पूरी छूट देते थे। तीनों भाई अपने गांव कैथल को छोड़कर शहर में आ गए जिससे वह अपनी ट्रेनिंग को सही तरीके से अंजाम दे सके।
प्रोफेशनल जीवन
पहली बार मनोज पर सभी की नजर उस समय पड़ी जब उन्होंने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद मनोज ने साल 2011 में हुई अमेटर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में क्वॉटर फाइनल तक का सफर तय किया था। लंदन में हुए साल 2012 के ओलंपिक खेल में भी मनोज शामिल थे, जिसमें उन्हें उस समय के नंबर 1 बॉक्सर खिलाड़ी से राउंड 16 में हार का सामना करना पड़ा।
साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी मनोज ने हिस्सा लिया जिसमें उन्हें राउंड 16 से बाहर होना पड़ा। इसके बाद साल 2016 में साउथ एशियन गेम्स में मनोज ने अपनी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। साल 2018 में भारत में हुए इंडिया ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में मनोज कुमार ने कांस्य पदक जीता था।
सम्मान
साल 2014 में मनोज कुमार को अर्जुन अवार्ड दिया गया था।
अचीवमेंट
शारीरिक माप
निजी जानकारी
मनोज कुमार की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो लगभग 1 मिलियन डॉलर के आसपास होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विवाद
अभी तक अपने बॉक्सिंग के करियर मे मनोज कुमार किसी भी तरह के विवाद के काफी दूर ही देखे गए हैं।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…