Categories: ओलंपिक

भारतीय शूटिंग खिलाड़ी मानवजीत सिंह संधू के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय शूटिंग खिलाड़ी मानवजीत सिंह संधू जो ट्रैप शूटिंग के विशेषज्ञ खिलाड़ी माने जाते हैं। मानवजीत को शूटिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दोनों मिल चुके हैं। पंजाब से आने वाले मानवजीत को उस तरह से पहचान नहीं मिली जैसे राज्यवर्धन सिंह राठौर और अभिनव बिंद्रा को मिली हो लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि वह देश का प्रतिभाशाली शूटर खिलाड़ी हैं। अपने शूटिंग के करियर में संधू ने कई कीर्तिमान बनाये हैं।

शुरूआती जीवन

एक बच्चे के तौर पर मानवजीत सिंह संधू भी अपने पिता से काफी प्रभावित थे। मानवजीत के पिता जिन्हें अर्जुन पुरस्कार मिलने के साथ वह देश केे लिए ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुके थे अपने बेटे के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं थे। खून में ही शूटिंग होने की वजह से मानवजीत को पिता के अंडर में ही ट्रेनिंग मिली।

निजी जीवन

42 साल के इस शूटर खिलाड़ी का जन्म 3 नवंबर 1976 को पंजाब के फिरोजपुर डिस्ट्रिक के रत्ता खेरा पंजाब सिंह वाला गांव में हुआ था। मानवजीत के पिता का नाम गुरबीर सिंह है। मानवजीत ने अपनी स्कूल की पढ़ाई हिमांचल प्रदेश के लॉरेंस स्कूल से करने के अलावा चंडीगढ़ के यदाविंद्रा पब्लिक स्कूल और नई दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल से भी की है।

वहीं मानवजीत ने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली यूनीवर्सिटी के वेंकेटेश्वारा कॉलेज से किया है। मानवजीत ने कंगन से शादी की और साल 2011 में इस दंपति को बेटा भी हुआ।

प्रोफेशनल जीवन

साल 2006 में मानवजीत सिंह संधू ट्रैप शूटिंग में विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी बन गए थे, वहीं साल 2010 में उनकी रैकिंग तीसरी थी। साल 2006 में हुई ISSF वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में मानवजीत ने गोल्ड मेडल जीतने के साथ पहले भारतीय शूटर खिलाड़ी बन गए थे, जो वर्ल्ड चैंपियन क्राउन को प्राप्त किया था।

एशियन गेम्स 1998, 2002 और 2006 में मानवजीत ने 4 सिल्वर पदक अपने नाम पर किये थे। इसके अलावा साल 1998 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में ट्रैप डिसीप्लिन में गोल्ड मेडल जीता था, वहीं साल 2006 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक। मानवजीत ने 6 क्ले शूटिंग चैंपियनशिप मेडल भी जीते हैं।

बिजिंग में हुए साल 2008 के ओलंपिक खेलों में भी मानवजीत ने हिस्सा लिया था और वह 12 वें स्थान पर रहे थे। वहीं साल 2004 के एथेंस ओलंपिक में मानवजीत ने 19 वें स्थान पर खत्म किया था। साल 2010 में मानवजीत ने पहले कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था और उसके एक हफ्ते बाद ही मानवजीत ने मेक्सिको में हुए वर्ल्डकप में भी गोल्ड मेडल जीता।

यूएसए में साल 2014 में हुए वर्ल्डकप में मानवजीत ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं साल 2016 में मानवजीत रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ कर गए थे।

अवार्ड

  • शूटिंग में शानदार योगदान देने के लिए साल 1988 में अर्जुन अवार्ड मिला।
  • निशानेबाजी में शानदार योगदान के लिए साल 2006 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार।

अचीवमेंट

  • क्वालंमपुर में साल 1998 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में ट्रैप टीम शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • नई दिल्ली में साल 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में ट्रैप शूटिंग इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • मेलबर्न में हुए साल 2006 के कॉमनवेल्थ गेम्स में ट्रैप व्यक्तिगत शूटिंग इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2010 में नई दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • ग्लासगो में हुए साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • बैंकॉक में हुए साल 1998 के एशियन गेम्स में ट्रैप टीम शूटिंग इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • बुसान में हुए साल 2002 के एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • दोहा में हुए साल 2006 के एशियन गेम्स ट्रैप व्यक्तिगत शूटिंग इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2006 में दोहा में हुए एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • ग्वांझाउ में हुए साल 2010 के एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2010 में हुए ISSF वर्ल्डकप में व्यक्तिगत तौर पर कांस्य पदक जीता।
  • साल 2014 में हुए ISSF वर्ल्डकप में व्यक्तिगत तौर पर गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2006 में हुए ISSF वर्ल्डकप में व्यक्तिगत तौर पर सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2003 में हुए ISSF वर्ल्डकप में व्यक्तिगत तौर पर कांस्य पदक जीता।
  • साल 2009 में हुए ISSF वर्ल्डकप में व्यक्तिगत तौर पर कांस्य पदक जीता।
  • साल 2015 में हुए ISSF वर्ल्डकप में व्यक्तिगत तौर पर कांस्य पदक जीता।
  • साल 2006 में हुए ISSF वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में व्यक्तिगत तौर पर गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2006 में हुए ISSF वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता।

निजी जानकारी

  • नाम – मानवजीत सिंह संधू
  • निकनेम – मानवजीत सिंह संधू
  • स्पोर्ट – शूटिंग
  • इवेंट – ट्रैप शूटिंग
  • देश – भारत
  • पिता का नाम – गुरबीर सिंह
  • पत्नि का नाम – कंगन
  • कोच – मार्कोलो डार्डी और सनी थॉमस
  • क्लब – पंजाब राइफल एसोसियेशन
  • लम्बाई – 190 सेंटीमीटर (6 फुट 7 इंच
  • वजन – 105 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • जन्म – 3 नवंबर 1976
  • उम्र – 42 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – फिरोजपुर, पंजाब, भारत
  • राशी – वृश्चिक
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – पंजाब
  • रिलीजन – हिंदू

विवाद

अपनी शानदार सफलाताओं और प्रदर्शन के अलावा यह निशानेबाज खिलाड़ी पूरे करियर में किसी भी विवाद में पड़ते हुए नहीं दिखे। मानवजीत सिंह संधू का हमेशा पूरा ध्यान अपने खेल को सुधारने में रहा जिससे वह बेहतर प्रदर्शन लगातार कर सके।

नेटवर्थ

प्राइमरी इनकम की बात करे तो मानवजीत सिंह संधू अपने स्पोर्टिंग करियर से अधिकतर कमाई करते हैं, फिलहाल उनकी नेटवर्थ को लेकर किसी तरह की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – इस प्लेटफार्म पर कोई ऑफीशियल एकाउंट नहीं है।
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई आधिकारिक हैंडल नहीं है।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago