Categories: ओलंपिक

भारतीय आर्चरी खिलाड़ी मंगल सिंह चंपिया के बारे में जानिए सभी जानकारी

Mangal Singh Champia Biography: आर्चरी के खेल शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी मंगल सिंह की गिनती एक सफल तीरंदाज खिलाड़ी के तौर पर होती है। मंगल सिंह चांपिया ने देश के लिए तीरंदाजी में कई अंतरराष्ट्रीय इवेंट में हिस्सा लिया है, जिसमें एशियन गेम्स में भी शामिल हैं। मंगल को साल 2009 में आर्चरी में शानदार योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है।

शुरूआती जीवन

8 से 9 साल की उम्र में मंगल ने पहली बार तीरंदाज़ी करना शुरू किया था। अपने दोस्तों के साथ जंगली कबूतरों पर निशाना लगाने का अभ्यास मंगल करते थे, जिसमें 11 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली धनुष 6 रूपये में खरीदी। साल 1992 के बार्सिलोना के ओलंपिक में मंगल ने पहली बार आर्चरी को ओलंपिक में शामिल करने के बारे में रेडियो पर सुना।

जिसके बाद मंगल जो खेल अपने गांव में खेलते थे, उसे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर भी खेल सकते थे और यहां से मंगल सिंह चंपिया ने आर्चरी में आगे बढ़ने का फैसला किया।

निजी जीवन

Mangal Singh Champia Biography: 9 नवंबर 1983 को झारखंड के इचाकुट्टी गांव में मंगल सिंह चंपिया का जन्म हुआ था। जिस गांव में मंगल का जन्म हुआ था, वह झारखंड के बेहद पिछड़े हुए इलाकों में से एक था। इस गांव में बिजली नहीं थी और गांव के बच्चे तीर से पंक्षियों को मारने का काम करते थे, तो वहीं गांव के लोग इन तीरों का इस्तेमाल शेर और जंगली जानवरो को मारने के लिए करते थे।

काफी कम उम्र में ही मंगल लोकल और स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में शानदार आर्चरी खिलाड़ी बन चुके थे। शुरूआत में मंगल ने आंध्र प्रदेश में होने वाली कुछ आर्चरी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मंगल ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए काफी समय ट्रेन में बिताया।

प्रोफेशनल जीवन

साल 1995 में मंगल सिंह चंपिया ने आर्चरी खिलाड़ी के तौर पर शुरूआत की थी, जिसके बाद साल 2008 में वह एक प्रोफेशनल आर्चरी खिलाड़ी बन सके। साल 2008 में मंगल ने समर ओलंपिक में हिस्सा लेते हुए 678 अंक अर्जित किये थे और वह कुछ अंको से ही कांस्य पदक जीतने से चूक गये थे।

अवार्ड

तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए साल 2009 में अर्जुन पुरस्कार

अचीवमेंट

  • व्रोकला में हुए साल 2015 के आर्चरी विश्वकप में मिक्सड टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • अंटालया में हुए साल 2010 के आर्चरी विश्वकप में पुरुष टीम इवेंट में गोल्ड पदक जीता।
  • प्रोरेस में हुए साल 2010 के आर्चरी विश्वकप में पुरुष टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • अंटालया में हुए साल 2009 के विश्वकप में पुरुष टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • क्रोशिया में हुए साल 2009 के आर्चरी विश्वकप में पुरुष टीम इवेंट में गोल्ड पदक जीता।
  • अंटालया में हुए साल 2008 के आर्चरी विश्वकप में पुरुष टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • क्रोशिया में हुए साल 2008 के आर्चरी विश्वकप में पुरुष टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • दोहा में हुए साल 2006 के एशियन गेम्स में पुरुष टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • ग्वांझाउ में हुए साल 2010 के एशियन गेम्स में पुरुष टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।

निजी जानकारी

  • नाम – मंगल सिंह चंपिया
  • निकनेम – मंगल सिंह चंपिया
  • स्पोर्ट – आर्चरी
  • इवेंट – टीम
  • देश – भारत
  • कोच – सुमेश चंद्र रॉय
  • लम्बाई – 1.67 मीटर (5 फुट 3 इंच)
  • वजन – 82 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • जन्म – 9 नवंबर 1983
  • उम्र – 35 साल
  • जन्मस्थान – जमशेदपुर, झारखंड, भारत
  • राशी – स्कॉर्पियो
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – झारखंड
  • रिलीजन – हिंदू

विवाद

Mangal Singh Champia Biography: अपने शानदार प्रदर्शन और अचीवमेंट के अलावा मंगल सिंह चंपिया उस समय विवादों में घिर गए थे, जब पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और चीफ कोच लिंबा राम के साथ विवाद की खबर आयी थी। मंगल को लेकर लिंबा ने कहा था, कि आर्चरी एसोसियेशन ऑफ इंडिया ने चंपिया के साथ भेदभाव किया है, जिसमें उन्हें रियो ओलंपिक में टीम इवेंट से बाहर रखा गया है।

नेटवर्थ

मंगल सिंह चंपिया की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो उसको लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – इस प्लेटफार्म पर किसी तरह का आधिकारिक एकाउंट नहीं है।
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago