Categories: ओलंपिक

भारतीय महिला एथलेटिक खिलाड़ी प्रीजा श्रीधरन के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारत की लंबी दूरी की महिला धावक खिलाड़ी प्रीजा श्रीधरन जिनके नाम पर 10000 मीटर और 5000 मीटर इवेंट में अभी भी नेशनल रिकॉर्ड दर्ज हैं। प्रीजा ने साल 2010 में ग्वांझाउ में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल को अपने नाम पर किया था। एथलेटिक में शानदार योगदान के लिए प्रीजा को अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है।

शुरूआती जीवन

केरला के इदुक्की में गंदे ट्रैक पर प्रीजा ने काफी कम उम्र से दौड़ने का अभ्यास शुरू कर दिया था। जहां देश के काफी एथलेटिक खिलाड़ी 400 से 800 मीटर की रेस में हिस्सा लेने की तैयारी करते हैं, तो वहीं प्रीजा ने 5000 मीटर और 10000 मीटर के इवेंट में हिस्सा लेना अधिक सही समझा, जिसके बाद वह देश की नंबर 1 लंबी दूरी धावन खिलाड़ी बनकर उभरी।

निजी जानकारी

13 मार्च 1982 को प्रीजा श्रीधरन का जन्म केरला के इदुक्की में हुआ था। प्रीजा के पिता का नाम श्रीधरन और मां का नाम रेमानी है। वहीं प्रीजा का एक बड़ा भाई प्रदीप और एक बड़ी बहन प्रीथी है। प्रीजा ने पाला स्थित अलफोंसा कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। साल 2012 में प्रीजा ने दीपक गोपीनाथ से 11 नवंबर को शादी जिसके बाद उनका एक बेटा दर्शन हैं। मौजूदा समय में प्रीजा साउथर्न रेलवे में सुपरीटेंडेंट के पद पर नौकरी कर रहीं हैं।

प्रोफेशनल जीवन

साल 2006 में हुए एशियन गेम्स में प्रीजा ने 5000 मीटर और 10000 मीटर के इवेंट में 5 वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया था। वहीं साल 2007 में अम्मान में हुई एशियन चैंपियनशिप में दोनों ही इवेंट में प्रीजा ने सिल्वर मेडल जीता था। बिजिंग ओलंपिक साल 2008 के लिए भी प्रीजा ने क्वालीफाइ कर लिया था, लेकिन वह ओलंपिक में 10000 मीटर के इवेंट में 25 वें स्थान पर रही थी।

श्रीधरन ने साल 2010 में ग्वांझाउ में हुए एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाइ करते हुए 10000 मीटर के इवेंट में अपना निजी बेस्ट देते हुए 31 मिनट 50 सेकेंड में रेस को पूरा किया। साल 2014 में हुई दिल्ली हॉफ मैराथन में प्रीजा सबसे तेज रेस को पूरा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थी। वहीं साल 2015 में प्रीजा ने अचानक अपने संन्यास का ऐलान करके सभी को अचंभे में डाल दिया था।

अवार्ड्स

  • एथलेटिक्स में शानदार योगदान के लिए साल 2011 में अर्जुन पुरस्कार मिला।
  • मनोरमा न्यूजमेकर साल 2010 में।

अचीवमेंट

  • ग्वांझाउ में हुए साल 2010 के एशियन गेम्स में 10000 मीटर इवेंट में गोल्ड मेडल
  • साल 2010 में ग्वांझाउ में हुए एशियन गेम्स में 5000 मीटर इवेंट में सिल्वर पदक
  • अम्मान में हुई साल 2007 की एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 मीटर इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप साल 2007 में 10000 मीटर इवेंट में सिल्वर पदक जीता।

निजी जानकारी

  • नाम – प्रीजा श्रीधरन
  • निकनेम – प्रीजा श्रीधरन
  • स्पोर्ट – एथलेटिक्स
  • इवेंट – 10000 मीटर और 5000 मीटर
  • देश – भारत
  • पिता का नाम – श्रीधरन
  • मां का नाम – रेमानी
  • भाई का नाम – प्रदीप
  • बहन का नाम – प्रीथी
  • पति का नाम – दीपक गोपीनाथ
  • कोच – पी.आर. रानेद्रन, थानकचन मैथ्यू, निकोली नेसरव
  • लम्बाई – 1.52 मीटर (4 फुट 11 इंच)
  • वजन – 47 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • जन्म – 13 मार्च 1982
  • उम्र – 37 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – इदुक्की, केरला, भारत
  • राशी – मीन
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – केरला
  • रिलीजन – हिंदू

विवाद

अपने शानदार करियर और अचीवमेंट के अलावा प्रीजा श्रीधरन किसी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं देखी गयी।

नेटवर्थ

प्रीजा श्रीधरन की प्राइमरी इनकम उनकी साउथर्न रेलवे में सुपरीटेंडेंट की नौकरी से होती है। फिलहाल प्रीजा की नेटवर्थ को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक एकाउंट नहीं है।
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago