पिछले कुछ समय से क्रिकेट में युवा खिलाड़ी यूथ इवेंट में हिस्सा लेने के लिए अपनी उम्र के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में पकड़े गए हैं, लेकिन अब इन सभी मामलो में लगाम लगाने के लिए लगातार ऐसे मामलों में दंडित भी किया जा रहा जिससे बाकी आने वाले युवा खिलाड़ियों को इससे एक सबक हासिल हो सके वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने जबसे कार्यभार संभाला है, तो उसके बाद से उन्होंने किसी अंडर 19 खिलाड़ी को एक से अधिक आईसीसी अंडर 19 विश्वकप में हिस्सा लेने से ही रोक दिया जो एक बेहद अच्छी बात है।
वहीं साल 2018 में राहुल द्रविड़ के कोचिंग के कार्यकाल में विश्वकप जीतने वाली अंडर 19 टीम के खिलाड़ी को अब उम्र के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में पकड़ा गया है। मनजोत कालरा जिन्होंने अंडर 19 विश्वकप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी, उन्हें दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट संघ ने इस मामले में गलत पाये जाने के बाद 2 साल के लिए बैन कर दिया है।
कालरा उस समय भी खबरो में आये थे, जब अंडर 19 विश्वकप के लिए उनका टीम में चयन हुआ था और उन्हें अपनी उम्र को छुपाने का आरोप लगा था, लेकिन वह उस समय सभी जांच में गलत नहींं पाये गये जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की मंजूरी मिल गयी थी।
कोलकाता नाइट राइडर्स के 2 खिलाड़ी भी जांच के दायरे में हैं
मनजोत कालरा ने भारतीय अंडर 19 टीम के लिए विश्वकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार मैच विनिंग पारी खेली जिसमें उन्होंने 101 गेंदो में 8 चौकों और 3 छक्कों की सहायता से 102 रन बनायें थे, जिससे भारतीय टीम ने चौथी बार आईसीसी अंडर 19 विश्वकप को अपने नाम पर किया था।
विश्वकप के बाद इस बायें हाथ के खिलाड़ी को आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स/कैपिटल्स ने 2018 के ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल कर लिया था, लेकिन दिल्ली की टीम के पास पारी की शुरुआत करने के लिए कई विकल्प पहले से ही मौजूद थे, जिस कारण कालरा अंतिम एकादश में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो जिसके बाद साल 2020 के ऑक्शन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया।
इसके अलावा आईपीएल 2020 के सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा रहने वाले 2 खिलाड़ी नितीश राणा और शिवम मावी भी उम्र के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में जांच के दायरे में बने हुए हैं। राणा उन 22 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें साल 2015 में इसी मामले में बीसीसीआई ने खेलने से बैन कर दिया था।
शिवम मावी का मामला अभी बीसीसीआई के पास गया है, मावी भी भारतीय अंडर 19 विश्वकप जीतने वाली टीम का एक अहम हिस्सा थे और इसके अलावा शिवम ने 6 प्रथम श्रेणी मैच के अलावा 16 लिस्ट ए के भी मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल 47 विकेट अपने नाम पर किये हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…