Categories: CricketNews

India vs SriLanka सीरीज़ का जानिए पूरा कार्यक्रम और कहां देख सकते हैं, लाइव स्ट्रीमिंग

श्रीलंका की टीम साल 2020 की शुरुआत में भारत का एक छोटा सा दौरा करेगी जिसमें टीम को 3 मैच की टी20 सीरीज़ खेलनी हैं। भारतीय टीम का आत्मविश्वास इस समय काफी बढ़ा हुआ है, क्योंकि टीम ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हुई साल 2019 की आखिरी टी20 सीरीज़ में शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने फार्म को पहले ही दर्शा दिया था।

वहीं श्रीलंका टीम के टी20 क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन को लेकर बात करी जाए तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हुई सीरीज़ में सफाये का सामना करना पड़ा था, जिस कारण टीम थोड़ा दबाव में खेलने उतरने वाली हैं। इसके अलावा श्रीलंका टीम का भारत में किसी भी फार्मेट में प्रदर्शन को लेकर बात करी जाए तो वह उतना शानदार नहीं है।

अभी तक श्रीलंका टीम ने भारत में भारतीय टीम के खिलाफ 8 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे सिर्फ 2 में ही जीत मिल सकी जबकि 6 में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। जहां एक तरफ भारतीय टी20 टीम काफी संतुलित नजर आ रही है, तो वहीं श्रीलंका टीम अभी भी सही खिलाड़ियों का चुनाव अपनी अंतिम एकादश में करने को लेकर जूझती हुई दिखाई दे रही है।

भारतीय टीम को जहां इस सीरीज़ में घरेलू हालात का अधिक लाभ नहीं मिलने वाला है, क्योंकि श्रीलंका में भी कुछ ऐसे ही हालात रहते हैं, जहां पर पिच का बर्ताव कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है, लेकिन दोनों ही टीमों में अनुभव का एक बड़ा अंतर साफ तौर पर देखा जा सकता है। लेकिन श्रीलंका टीम ने कुछ महिने पहले पाकिस्तान के दौरे पर हुई 3 मैचो की टी20 सीरीज़ में 3-0 से जीत हासिल करके जरूर खुद को कुछ समय के लिए साबित किया था।

यहां पर देखिए सीरीज़ का पूरा कार्यक्रम

पहला टी20 मैच – 5 जनवरी की शाम को 7 बजे से गुवाहटी के बरासपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरा टी20 मैच – 7 जनवरी की शाम को 7 बजे से इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

तीसरा टी20 मैच – 10 जनवरी की शाम को 7 बजे से पुणे के महाराष्ट्रा क्रिकेट संघ के मैदान में खेला जाएगा।

लाइव टेलीकास्ट डिटेल

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क – भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव और नेपाल

विलो टीवी – यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका

स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट – यूनाइटेड किंगडम

सुपर स्पोर्ट्स – साउथ अफ्रीका

फोक्स स्पोर्ट्स – ऑस्ट्रेलिया

डीडी नेशनल – भारत

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म

हॉटस्टार – भारतीय उपमहाद्वीप में इस एप्लीकेशन में मैच को लाइव स्ट्रीम देखा जा सकता है।

यहां पर देखिए इस दौरे के लिए दोनों टीमः

भारत

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, संजू सैमसन, रिषभ पंत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका

लसिथ मलिंगा (कप्तान), कुशल परेरा, दनुशा गुनाथिल्का, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, ओसेदा फर्नांडो, दशुन शनाका, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, वेंदु हसरंगा, लकशन संदाकन, धनंजया डी सिल्वा, लहिरु कुमारा, इशुरु उदाना।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago