Categories: ओलंपिक

भारतीय महिला शॉट पुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर के बारे में जानिए सभी जानकारियां

भारतीय महिला शॉट पुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर का जन्म 5 मार्च 1990 को हुआ था। अंबाला से आने वाली कौर की इस खेल में शुरू से दिलचस्पी देखी गयी और इस कारण उन्होंने देश के लिए कई सारे पदक भी जीते। मौजूदा वर्ल्ड रैकिंग में मनप्रीत नंबर 1 के पायदान पर काबिज हैं।

महिलाओं की शॉट पुट में मनप्रीत के नाम पर सबसे लम्बा थ्रो 17.96 मीटर करने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। साल 2016 में हुए रियो ओलंपिक में भी मनप्रीत ने हिस्सा लिया था। मौजूदा समय में भारत में मनप्रीत सबसे शानदार महिलाओं खिलाड़ियो में से एक हैं और उनके नाम पर कई सारे रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।

शुरूआती जीवन

अंबाला से आने वाली मनप्रीत कौर एक पंजाबी परिवार से आती हैं, उनके 2 छोटे भाई भी हैं। जब मनप्रीत सिर्फ 13 साल की थी, तो उस समय उनके पिता का देहांत हो गया था, जिसके बाद साल 2006 में उनकी मां को लकवा मार गया। अपने परिवार में सबसे बड़ी लड़की होने की वजह से मनप्रीत को ही सभी की जिम्मेदारी अपने कंधो पर उठानी थी और यह उनके लिए एक बेहद कठिन समय था। मनप्रीत का एक भाई स्प्रिंटर है, तो दूसरा भाई डिसक्स थ्रोवर वहीं मनप्रीत की नंनद भी एक शॉट पुट खिलाड़ी है।

निजी जीवन

29 साल की मनप्रीत कौर ने यूनीवर्सिटी स्तर के शॉट पुट खिलाड़ी और वर्तमान के उनके ट्रेनर करमजीत सिंह से शादी की, जिसके बाद दोनों की एक बेटी भी और मनप्रीत अपने छोटे से परिवार के साथ बेहद खुश भी हैं। मनप्रीत का जन्म साल 1990 की मार्च में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।

कौर के पति करमजीत उन्हें हर मैच के पहले तैयार करते हैं। अपने कठिन समय से निकलते हुए मनप्रीत ने अपने सपनो को पूरा करने का काम किया। साल 2013 में गोल्ड मेडल जीतने के साथ मनप्रीत ने देश को कई बार गर्व करने का मौका दिया।

प्रोफेशनल लाइफ

ओस्त्रोवा में हुए साल 2007 के IAAF वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए 9 वें स्थान पर रही थी। इसके बाद 3 साल का ब्रेक लेने के बाद मनप्रीत ने जोरदार वापसी की और महिला शॉट पुट में 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कौर ने एशियन ग्रैंड प्रिक्स एथलीट मीट में गोल्ड मेडल जीतकर यहीं पर नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ा था। इसके साथ ही लंदन में होने वाले IAAF के लिए भी 18.86 मीटर का थ्रो करके क्वालिफाइ भी कर लिया था। उडीसा में हुए साल 2017 में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी मनप्रीत ने गोल्ड मेडल जीता था।

निजी जानकारी

  • जन्म – 5 मार्च 1990
  • उम्र – 29 साल
  • जन्म स्थान – अंबाला, पंजाब
  • राशी – मीन
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – अंबाला
  • फिजिकल माप
  • लम्बाई – पता नहीं
  • वजन – पता नहीं
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक एकाउंट नहीं है।
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago