भारतीय जेवलिन थ्रोवर खिलाड़ी नीरज चोपड़ा जिन्होंने साल 2018 में हुए एशियन गेम्स में 88.06 मीटर का थ्रो करते हुए जहां नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया वहीं गोल्ड मेडल को भी अपने नाम पर किया। इस एशियन गेम्स में नीरज को देश के ध्वजवाहक के तौर पर भी चुना गया था। इसके अलावा गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी नीरज ने गोल्ड मेडल जीतकर पूरे विश्व का ध्यान अपनी तरफ खीचने का काम किया था।
वहीं साल 2016 में हुए IAAF वर्ल्ड अंडर 20 चैंपियनशिप में नीरज ने जूनियर डिविजन में रिकॉर्ड 86.48 मीटर का थ्रो किया। इसके अलावा वह IAAF डाइमंड लीग में भी देश के लिए एक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी हैं। साल 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक में पूरे देश को नीरज से उम्मीद है, कि वह जेवलिन थ्रो इवेंट में देश के लिए पदक जीतकर लायेंगे।
शुरूआती जीवन
24 दिसम्बर 1997 को हरियाणा के पानीपत डिस्ट्रिक में नीरज चोपड़ा का जन्म हुआ था। नीरज की शुरूआती पढ़ाई गवर्नमेंट स्कूल में हुई जिसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में एडमीशन लेते हुए अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।
निजी जीवन
जेवलिन थ्रोवर खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के पिता नाम सतीश कुमार और मां का नाम सरोज देवी है। नीरज चोपड़ा का परिवार रोवर कास्ट से सबंध रखता है। नीरज को गाने सुनना काफी पसंद है, वर्तमान में नीरज सिंगल हैं और उनका पूरा ध्यान अपने खेल को लेकर है। वहीं भारतीय आर्मी में नीरज जूनियर कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।
प्रोफेशनल जीवन
साल 2016 में हुए साउथ एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा ने 82.23 मीटर का थ्रो करते हुए जहां पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को दोहराने का काम किया तो वहीं गोल्ड मेडल भी अपने नाम पर किया। पोलैंड में साल 2016 में हुए IAAF वर्ल्ड अंडर 20 चैंपियनशिप में नीरज ने गोल्ड मेडल जीता, जिसमें नया जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाने का काम भी किया।
इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी नीरज साल 2016 के ओलंपिक के लिए अपनी जगह को पक्का नहीं कर सके थे, क्योंकि ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ करने के लिए आखिरी तारीख 11 जुलाई रखी गयी थी। इसके बाद नीरज ने साल 2017 में हुई एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 85.23 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल जीता।
साल 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष जेवलिन थ्रो इवेंट में 86.47 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल को अपने नाम पर किया जो पूरे देश के लिए एक सम्मान की बात थी। इसके अलावा इसी साल दोहा में हुई डाइमंड लीग में नीरज ने 87.43 मीटर का थ्रो करते हुए जीत हासिल की।
विवाद
नीरज चोपड़ा के खेल को लेकर जहां अधिकतर सुर्खियां देखने को मिलती है, तो वहीं उनके रेसलिंग खिलाड़ी विनेश फोगाट के साथ अफेयर को लेकर उड़ी खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी और जब दोनों से इस बारे में सवाल किया जाता तो जवाब में दोनों एक अच्छे दोस्त एक-दूसरे को बताते थे।
कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज ने जर्मन कोच वेर्नर डेनियल्स के अंडर में गोल्ड मेडल जीता जिसमें एएफआई ने नीरज को जर्मनी के जगह पर देश में ट्रेनिंग करने के लिए कहा था।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…