भारतीय टीम को इन 5 कारणों को ध्यान में रखकर उतरना होगा

Measures India should take to Beat South Africa

इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से आईसीसी वनडे विश्वकप का आगाज़ हो चुका है और भारतीय टीम इस विश्वकप में अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथैम्पटन के मैदान में खेलने उतरेगी। ऐसा पहली बार होगा कि भारतीय टीम किसी विश्वकप में अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने की अधिक प्रबल दावेदार है लेकिन टीम को इसके बावजूद काफी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि विश्वकप में दोनों ही टीमों के बीच हुए 4 मैचो में से 1 में ही भारतीय टीम दर्ज कर पायी है, जबकि 3 में अफ्रीका ने बाज़ी मारी है।

भारतीय टीम ने पिछले विश्वकप में अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप मैच में 130 रनों से अपनी पहली जीत दर्ज की थी। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए विश्वकप का आगाज़ उम्मीद के अनुसार नहीं हुआ है और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 104 रनों से हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारतीय टीम को अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में जीत दर्ज करने के लिए इन 5 विभागो की तरफ अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। Measures India should take to Beat South Africa

डी कॉक के खिलाफ स्पिन से अटैक

Image Source

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर और ओपनिंग बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने भारत के खिलाफ वनडे में 12 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 64.5 के औसत से 774 रन बनाये हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92 से उपर रहने के साथ 5 शतक भी शामिल है, जिससे साफ पता चलता है, कि डी कॉक को भारत के खिलाफ बल्लेबाज़ी करना कितना अधिक पसंद है, इसके अलावा इस आईपीएल सीज़न में भी क्विंटन ने मुम्बई इंडियंस से खेलते हुए 500 से अधिक रन बनाये हैं।

लेकिन डी कॉक की एक कमजोरी भी जिसका भारतीय टीम लाभ उठा सकती है और वह है, स्पिन गेंदबाज़ी के खिलाफ उनका खराब रिकॉर्ड और पहले मैच में भी आदिल रशीद के खिलाफ उन्हें संघर्ष करते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता था। वहीं चहल और कुलदीप के खिलाफ साल 2018 में हुई वनडे सीरीज़ में भी डी कॉक अधिक सफल नहीं हुए थे।

रबाडा के खिलाफ संभलकर खेलना होगा

Image Source

हम सभी जसप्रीत बुमराह को लेकर इस विश्वकप में काफी बाते कर रहे हैं लेकिन अफ्रीका के पास भी कगिसो रबाडा के रूप में एक शानदार गेंदबाज़ मौजूद है, जो अपने दम पर पूरे मैच को पलट सकता है। रबाडा ने इस आईपीएल सीज़न के 12 मैचो में 25 विकेट हासिल किए थे।

जहां भारतीय टीम अपने टॉप 3 बल्लेबाज़ो पर अधिक निर्भर दिखती है जिस कारण अफ्रीका की नज़र उनका विकेट जल्दी निकालने पर होगी जिस कारण कोहली को रबाड़ा के एक रणनीति के साथ उतरना होगा और उनके खिलाफ अधिक आक्रामक बल्लेबाज़ी नहीं करनी होगी, जिससे टीम को शुरू में झटके ना लगे और एक बड़ा स्कोर बनाया जा सके।

ताहिर के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करनी होगी

Image Source

इमरान ताहिर विकेट लेने के बाद जिस तरह से जश्न मनाते हैं, वह पूरे विश्व क्रिकेट फैंस भलिभाती जानते हैं। ताहिर जिस तरह की गेंदबाज़ी करते है उससे बल्लेबाज़ उनके खिलाफ मारने पर मजबूर होता है और इसी चीज़ का लाभ उन्हें विकेट हासिल करने में काफी सहयोग देता है।

जिस कारण भारतीय बल्लेबाज़ो को इमरान ताहिर के खिलाफ लगातार स्ट्राइक को रोटेट करने में अधिक ध्यान देना होगा जिससे वह अपनी लाईन लेंथ को पकड़ ना सके।

केदार नहीं जडेजा को शामिल करना होगा

Image Source

बांग्लादेश के खिलाफ नंबर 4 पर कौन सा खिलाड़ी खेलेगा इसकी समस्या लगभग अब खत्म हो चुकी है, उसके बाद अब टीम को यह फैसला लेना होगा कि केदार जाधव और रवींद्र जडेजा में से किस खिलाड़ी को शामिल किया जाए।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि यह मैच एक हाई स्कोरिंग रह सकता है, जिस कारण टीम को एक अतिरिक्त गेंदबाज़ के साथ उतरना होगा, साथ ही जडेजा काफी अच्छे फील्डर हैं, और दोनों ही वार्मअप मैचो में उन्होंने खुद को साबित भी किया है। इसके अलावा जाधव ने कंधे की चोट के बाद लम्बे समय से कोई भी मैच नहीं खेला है।

भुवनेश्वर या शमी में से कौन

Image Source

इंग्लिश हालातो में नयी गेंद को अधिक स्विंग मिलती है, जिस काऱण भारतीय टीम भुवनेवश्वर कुमार को शामिल कर सकती है, लेकिन यदि हालात स्विंग के लिए अनुरूप नहीं हुए तो भुवी उतने कारगर गेंदबाज़ साबित नहीं होते हैं, वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद शमी किसी भी हालात में अपनी गति से बल्लेबाज़ को चकमा देने में कामयाब दिखे हैं और उनका अफ्रीका टीम के रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है।

Also Check:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago