Categories: ICC CWC 2019

क्या भारत जीत से विश्वकप अभियान की शुरूआत कर पायेगी?

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस विश्वकप में अपनी शुरूआत को याद नहीं रखना चाहेगी क्योंकि टीम को पहले मैच मेजबान इंग्लैंड से 104 रनों से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ टीम को 21 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा। ये दोनों ही हार टीम को लंदन के ओवल मैदान में मिली और टीम का अगला मैच 5 जून बुधवार को भारत के खिलाफ रोस बॉउल मैदान में खेलना है।एक और हार अफ्रीका टीम के लिए इस बार भी विश्वकप जीतने का सपना टूट सकता है, वहीं भारतीय टीम इस विश्वकप में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी और वह जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत करना चाहेगी। Will India defeat SA in World Cup?

मौसम का अनुमान

इस मैच को लेकर यदि मौसम को देखा जाए तो पूरे दिन बारिश के आसार हैं और 71 से 99 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है।

पिच रिपोर्ट

साउथैम्पटन के मैदान में आईसीसी विश्वकप का पहला मैच खेला जाएगा। इससे पहले इस मैदान में 22 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 12 जिस टीम ने पहले बल्लेबाज़ी की है, उसे जीत हासिल हुई जिस कारण लक्ष्य का पीछा करना किसी भी टीम के लिए इस पिच पर आसान नहीं रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने पहले 2 मैचो में लक्ष्य का पीछा करते हुए गवायें हैं, जिस कारण वह इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी।

टीम संतुलन

दक्षिण अफ्रीका

Will India defeat SA in World Cup:- टीम में को पहले एनगीडी की चोट के कारण काफी बड़ा झटका लगा था और उसके बाद उन्हें उम्मीद थी, कि इस मैच में डेल स्टेन पूरी तरह फिट होकर वापसी करेंगे लेकर वह कंधे की चोट के कारण विश्वकप में किसी मैच में खेलते हुए नहीं दिखेंगे, जिस कारण भारत के खिलाफ मैच में ब्यूरन हेंडरिक्स को खेलने का मौका मिल सकता है।

image source

हासिम अमला भी पिछले मैच में पूरी तरह से फिट ना होने के कारण बाहर थे, लेकिन वह भारत के खिलाफ मैच में वापसी करेंगे और एडिन मार्करम की जगह पर उन्हें शामिल किया जाएगा। कगिसो रबाडा ने अभी तक उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है, जिस कारण टीम को उनसे वापसी की उम्मीद होगी।

संभावित अंतिम एकादशः

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हासिम अमला, फैफ डू प्लेसी (कप्तान), रीज़ा वैन डर दूसें, डेविड मिलर, जेपी ड्यूमनी, एंडिले फेलुक्वायो, क्रिस मौरिस, ब्यूरन हेंडरिक्स, कगिसो रबाड़ा, इमरान ताहिर।

भारत

Will India defeat SA in World Cup:- यह बात कहना गलत नहीं होगी कि भारतीय टीम के टॉप 3 शिख़र धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली पर काफी निर्भर करती है और इन तीनों का ही प्रदर्शन इस बात को तय करेगा कि टीम मैच में कैसा प्रदर्शन करने वाली है। लोकेश राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में खेली गयी पारी के बाद अपनी जगह को नंबर 4 के लिए पक्का कर लिया है।

image source

महेंद्र सिंह धोनी ने भी आखिरी अभ्यास मैच में शानदार पारी खेली थी, जिससे पूरी टीम का आत्मविश्वास काफी बढा होगा। गेंदबाज़ी की बात करी जाए तो कुलदीप और चहल की जोड़ी के साथ विराट जाना चाहेंगे और तेज़ गेंदबाज़ी का जिम्मा मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के कंधो पर रहने वाला है, जिसमें उनका साथ हार्दिक पांड्या देते हुए नज़र आयेंगे।

संभावित अंतिम एकादशः

रोहित शर्मा, शिख़र धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago