माइकल वॉन ने ट्विट कर कहा कि भारत को लाओ सेमीफाइनल में तो फैंस ने दिया शानदार जवाब

माइकल वॉन को फैंस ने दिया शानदार जवाब | Michael Vaughan gets Roasted on Twitter

इंग्लैंड की जब इस विश्वकप में खेलने उतरी तो थी, सभी को विश्वास था, कि टीम सेमीफाइनल में आसानी से अपनी जगह को पक्का कर लेगी लेकिन पहले पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे लीग मैच में और उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ मिली हार ने टीम के लिए रास्ते काफी कठिन कर दिए थे, जिसमें टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली अगली हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए करो या मरो की स्थिती आ गयी थी, क्योंकि आखिरी 2 मैच इंग्लैंड को भारत और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलने थे जिसमें जीत हासिल करके ही टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी टिकट को पक्का कर सकती थी, जो आसान काम नहीं था।

लेकिन ऑयन मार्गन की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने शानदार वापसी करते हुए पहले भारत के खिलाफ और उसके बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके अपनी जगह को सेमीफाइनल में पक्का कर लिया और यदि प्वाइंट्स टेबल पर नज़र डाली जाए तो लगभग चार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम तय हो चुकी है जिसमें पहले स्थान पर लगभग गत विजेता ऑस्ट्रेलिया रहेगी यदि वह अपना आखिरी लीग मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल कर लेती हैं।

सेमीफाइनल की तस्वीर को देखने के बाद ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है, कि मेजबान इंग्लैंड का सामना एकबार फिर से भारतीय टीम के साथ हो सकता है क्योंकि अफ्रीका के इस विश्वकप में प्रदर्शन को देखने के बाद ऑस्ट्रेलियन टीम आसान जीत दर्ज करके प्वाइंट्स टेबल पर नंबर 1 के पायदान पर बने रहना चाहेगी और इसी उम्मीद को लेकर इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्विट करते हुए अपनी बात को जाहिर किया है।

फैंस ने कहा भारत बाहर करेगा इंग्लैंड को

माइकल वॉन ने लीग स्टेज़ में इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन देखने के बाद उनकी काफी आलोचना की थी लेकिन अब वह एकबार फिर से टीम के समर्थन में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और विश्वकप जीतने की उम्मीद जाहिर कर रहे हैं।

वॉन ने इन सारी बातों को लेकर ट्विट करते हुए लिखा कि, शानदार प्रदर्शन मानसिक रूप से भी जिस तरह टीम ने पिछले कुछ दिनों में वापसी की है अब भारत को सेमीफाइनल में लेकर आओ बर्मिंघम के मैदान पर।

भारतीय फैंस को माइकल वॉन का यह ट्विट पसंद नहीं आया और सभी ने वॉन को ट्रोल करते हुए कहा कि इंग्लैंड को सेमीफाइनल में भारतीय टीम हराकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करेगी, क्योंकि जिस तरह की पिच है उसमें भारतीय बल्लेबाज़ अपना कमाल दिखाएंगे।

यहां पर देखिए माइकल वॉन के उस ट्विट को

फैंस ने कैसे दी अपनी प्रतिक्रिया | Michael Vaughan gets Roasted on Twitter

 

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago