CWC 2019 : भारत के खिलाफ मिली हार के बाद सुसाइड करना चाहतेे थे, पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर

Mickey Arthur Wanted to Commit Suicide: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर के लिए विश्वकप में टीम के प्रदर्शन को देखते हुए काफी सवाल खड़े हो रहे हैं,

Image Source

क्योंकि भारत के खिलाफ मिली हार के बाद टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का राह काफी कठिन हो गयी है और उन्हें आने वाले सभी मैचो में जीत हासिल करनी होगी जिसमें अफ्रीका के खिलाफ 23 जून को हुए मैच में टीम ने जीत जरूर दर्ज की और टीम को 3 मैच और खेलने हैं, जिसके बाद ही सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रख सकती है।

भारतीय टीम से हार मिलने के बाद पाकिस्तान की टीम तो आलोचना का शिकार हो ही रही थी, लेकिन उससे कहीं अधिक दक्षिण अफ्रीका में जन्में और टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे थे, क्योंकि टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला ले लिया जो पूरी तरह से गलत साबित हुए और टीम को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

आर्थर आ गए थे दबाव में | Mickey Arthur Wanted to Commit Suicide

ओल्ड ट्रैफर्ड में मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर और टीम मैनेजमैंट को लेकर हर तरफ से ये आवाज़ उठने लगी थी, कि सभी को उनके पद से तुरंत हटा देना चाहिए क्योंकि विश्वकप से पहले भी टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और पिछले 17 में सिर्फ 2 में टीम जीत हासिल कर सकी।

Image Source

मिकी आर्थर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के बाद हुई पोस्ट मैच प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि, यह काफी तेज़ी के साथ हुआ कि आप एक मैच हारे और फिर अगला भी हार गए यह विश्वकप है और मीडिया आपके प्रदर्शन को लेकर सवाल उठायेगी और फैंस भी जिस कारण आपको इन सभी से निकलना होगा।

लेकिन पिछवे हफते जब हम मैच हारे तो मुझे ऐसा लगा कि मैं आत्महत्या कर लूं लेकिन यह केवल एक मैच था। मैं हमेंशा अपने खिलाड़ियों से कहता हूं कि हमें एक अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है, जिसके बाद सारी चीज़े खुद ही सही हो जायेंगी।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago