Russell Ruled Out of World Cup 2019: इंडियन प्रीमियर लीग के 12 वें सीज़न में विंडीज़ ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसल ने जिस तरीके का अपना फार्म दिखाया था उसके बाद टीम को विश्वकप में उनसे उसी फार्म की उम्मीद थी, लेकिन वह इस दौरान अपनी फिटनेस से भी जूझते रहे जिसके बाद रसल ने विश्वकप में उसी तरह का फार्म शुरू में तो दिखाया लेकिन वह अब चोट के कारण पूरी तरह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
रसल अपने चोट के साथ लगातार खेलते रहे जिस कारण वह और भी अधिक गंभीर हो गयी। रसल के बायें घुटने का दर्द अब इतना बढ़ चुका है, कि उन्हें चलने में भी काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में रसल को दर्द में देखा गया था
जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगला मैच बारिश के कारण धुल गया और फिर अगले 2 मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ रसल को मैदान में उतरे लेकिन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हुए मैच में उन्हें आराम देने का फैसला लिया गया लेकिन अब रसल की चोट को देखते हुए टीम मैनेजमैंट ने उनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी को हिस्सा बनाने का फैसला लिया है।
वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड ने विश्वकप से पहले कुछ खिलाड़ियों को बैकअप में रखा था यदि किसी खिलाड़ी को चोट के कारण बाहर होना पड़ा तो शामिल किया जा सके जिसमें पिछले साल संन्यास लेने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो का नाम भी शामिल था,
लेकिन चयनकर्ताओं ने एक विशेषज्ञ बल्लेबाज़ को टीम में शामिल करना सही समझा जिसमें 26 साल के सुनील एम्ब्रिस अब रसल की जगह पर टीम का हिस्सा होंगे और भारत के खिलाफ 27 जून को होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जायेंगे।
सुनील एम्ब्रिस का अभी अंतरराष्ट्रीय करियर अधिक लम्बा नहीं है और उन्होंने सिर्फ 6 वनडे के साथ 6 टेस्ट मैच ही खेले हैं लेकिन लिमिटेड ओवरो में इस बल्लेबाज़ ने 105.33 के स्ट्राइक रेट से 316 रन बनाये हैं, जिस कारण यदि इस खिलाड़ी को अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है तो किसी को भी अधिक आश्चर्य में पड़ने की जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…