Misbah ul haq on Virat Kohl:- भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय के सबसे शानदार बल्लेबाज़ो में से एक हैं और पहली बार वह विश्वकप में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में खेलने उतरेंगे, जिसमें टीम उनकी कप्तानी में 5 जून को अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेगी इससे पहले टीम ने 2 अभ्यास मैच खेले थे, जिसमें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा तो वहीं बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने गलतियों में सुधार करते हुए जीत दर्ज की।
विराट को टीम में उनका साथ देने के लिए रोहित शर्मा, शिख़र धवन और लोकेश राहुल भी होंगे जो अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा सकते है। इसके अलावा विराट के पास जो सबसे बड़ा अस्त्र इस विश्वकप में होगा वह टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिनका अनुभव इस विश्वकप में काफी काम आने वाला है।
भारत को दबाव से निकालने की जिम्मेदारी विराट पर होगी
Misbah ul haq on Virat Kohl:- पाकिस्तान टीम के पूर्व मिस्बाह उल हक ने वर्तमान भारतीय टीम के कप्तान को लेकर कहा कि विश्वकप में भारत की सफलता विराट के प्रदर्शन पर काफी अधिक निर्भर करती है।
मिस्बाह ने अपने बयान में आगे कहा कि, इसमें कोई संदेह नहीं कि विराट के अलावा टीम में धोनी और रोहित शर्मा भी हैं और टीम का गेंदबाज़ी भी काफी अच्छा है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है, कि दबाव के समय विराट के उपर काफी कुछ निर्भर करेगा।
वहीं भारतीय टीम 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर के मैदान में मैच खेलने उतरेगी जिसको लेकर हर तरफ लम्बे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है और इसका एक प्रमुख कारण दोनों ही देशो के बीच वर्तमान में जिस तरह के हालात हैं। विश्वकप से पहले दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ पिछले साल हुए एशिया कप के दौरान आखिरी मुकाबला खेला था। पाकिस्तान के लिए इस विश्वकप की शुरूआत भी अच्छी नहीं हुई और टीम को पहले ही मैच में विंडीज़ के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…