Ashvin’s Predictable World Cup Finalist:- इंग्लैंड एंड वेल्स में आईसीसी वनडे विश्वकप का 30 मई से आगाज़ हो चुका है और अभी तक इस टूर्नामेंट में 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें 4 मैच में टीमों ने एकतरफा जीत दर्ज की है, जबकि अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच हुए मैच में बांग्ला टीम ने जीत दर्ज करके अपने विश्वकप का शानदार आगाज़ किया है।
भारतीय टीम को अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है, लेकिन उससे पहले टीम ने जो 2 अभ्यास मैच उसमें कप्तान विराट कोहली का बल्ला उम्मीद के अनुसार भले ही प्रदर्शन ना कर पाया हो लेकिन भारतीय टीम के टेस्ट विशेषज्ञ गेंदबाज़ रवि अश्विन ने इस विश्वकप में फाइनल में पहुंचने वाली 2 टीमों को लेकर अपनी भविष्यवाणी कर दी है।
रविचंद्रन अश्विन ने अपने बयान में कहा कि, यदि आप ध्यान से भारतीय टीम को देखें तो बल्लेबाज़ी, स्पिन और तेज़ गेंदबाज़ी में टीम पास शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, जिस कारण वह इस विश्वकप को जीतने की प्रबल दावेदारो में से एक है।
अश्विन अपने इस बयान के पीछे की जो वजह दी उसमें उन्होंने कहा कि, टीम के पास बल्लेबाज़ी में रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने मिलकर वनडे में 79 शतक लगाये हैं जो बाकी किसी टीम के मुकाबले कहीं अधिक है।
भारत के अलावा दूसरी ये टीम पहुंच सकती है फाइनल
Ashvin’s Predictable World Cup Finalist:- रवि अश्विन ने भारतीय टीम के अलावा फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम को लेकर कहा कि, मेजबान इंग्लैंड भी इस बार विश्वकप में जीतने की प्रबल दावेदारो में से एक है और उन्होंने पिछले 2 सालों में जिस तरह की क्रिकेट खेली है, उससे यह साफ तौर पर समझा जा सकता है, कि आखिर यह टीम क्यों फेवरेट मानी जा रही है।
वहीं अश्विन ने हार्दिक को लेकर भी कहा कि, 25 साल के हार्दिक ने अपने प्रदर्शन से एक बड़े खिलाड़ी के रूप में पहचान दिलाई है और वह इस विश्वकप में टीम सबसे बड़े हथियार के होंगे।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…