Categories: IPL

इस 17 वर्षीय खिलाड़ी ने जीता सबका दिल, खेली 27 गेंदों पर 43 रनों की तेज तर्रार पारी

‘आईपीएल है तो सब कुछ पॉसिबल है.’ आईपीएल में ऐसे नए नए रिकॉर्ड बनते हैं टूटते हैं. कभी कुछ अच्छा देखने को मिलता है कभी कुछ हट कर. यह क्रिकेट है यहॉं लोगों की जान बसती है. और आईपीएल एक ऐसा मंच है जहॉं खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को पूरे विश्वजगत के सामने रखते हैं. यहॉं उम्र की कोई सीमा नहीं होती. यहाँ खिलाड़ियों की उम्र 16 साल से 40-42 तक देखने को मिल जाती हैं. एक खिलाड़ी हैं ब्रैड हॉग. यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जिन्होंने तो 45 वर्ष की उम्र में भी आईपीएल खेला है.

image source

वह अभी तक के सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल का मैच खेला है. अब बात करते हैं उस 17 वर्षीय खिलाड़ी की जिसने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया. खासकर उनकी टीम के कप्तान का.

शनिवार को मुंबई इंडियंस का राजस्थान रॉयल्स का मैच सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा था. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया व मुम्बई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया. मुम्बई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए व राजस्थान रॉयल्स के लिए 162 रनों का लक्ष्य रखा.

मैच की दूसरी पारी में उतरे राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज मगर इस मैच में भी अजिक्यं राहाणे टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला सके और जल्द ही आउट होकर वापस लौट गए.

फिर मैदान पर उतरे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ. स्मिथ ने समय लेते हुए एक छोर को सम्भालें रखा. मगर लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान राजस्थान ने 77 रनों के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे.

ऐसी स्थिति में उतरा 17 वर्षीय खिलाड़ी रियान पराग.  पराग ने कप्तान स्मिथ के साथ पारी को पहले संभाला. फिर धीरे-धीरे एक्सलरेटर पर पैर रखकर टीम की रन गति को बढ़ाया और मात्र 29 गेंदे खेलकर 43 रन ठोक दिए. पराग और स्मिथ ने पांचवें विकेट के लिए 70 रनों का साझेदारी की. पराग ने इस पारी में कुल 5 चौके व 1 छक्का लगाया. आपको बता दे कि, अगर पराग इस मैच में 50 रन बना लेते तो वह सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले खिलाड़ी बन जाते. अभी यह रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम है जिन्होंने 18 वर्ष की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

Also Check:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago