Categories: CricketNews

मोहम्मद आमिर ने अचानक क्रिकेट के इस फार्मेट से किया संन्यास का ऐलान

Amir Announces Retirement from Test: पाकिस्तान टीम के तेज़ गेंदबाज़ और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी करने वाले मोहम्मद आमिर ने विश्वकप के खत्म होने के बाद टेस्ट प्रारूप से अचानक अपने संन्यास ऐलान कर दिया। आमिर की तेज़ी के आगे विश्व क्रिकेट के काफी दिग्गज़ बल्लेबाज़ो को परेशानी में देखा गया है।

इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए आईसीसी वनडे विश्वकप में मोहम्मद आमिर ने 8 मैचो में ही 17 विकेट झटक लिए थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टांटन में हुए मैच में 30 रन देकर ही 5 विकेट हासिल कर लिए थे, आमिर इस समय लिमिटेड ओवरो के फार्मेट में अपना पूरा ध्यान लगाना चाहते है।

काफी उतार-चढाव भरा रहा है, टेस्ट करियर | Amir Announces Retirement from Test
मोहम्मद आमिर ने साल 2009 में अरना पहला टेस्ट मैच खेला था और उनके चयन के पीछे सबसे बड़ा कारण युवा आमिर की गति के साथ गेंद को स्विंग कराने की कला थी, लेकिन आमिर के करियर में सबसे बड़ा मोड़ लार्ड्स में हुए इंग्लैंड के खिलाफ साल 2010 के टेस्ट मैच के बाद आया।

इस टेस्ट मैच में मोहम्मद आमिर को आईसीसी की जांच में फिक्सिंग का दोषी पाया गया था, जिसमें सलमान बट्ट और मोहम्मद आसिफ जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे और इस कारण आमिर को 5 साल की जेल हो गयी और सभी को ऐसा लगा कि वह अब दुबारा मैदान में खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

लेकिन आमिर ने बांग्लादेश में हुए साल 2016 के एशिया कप में फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की और उसी गति के साथ गेंदबाज़ी करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आमिर ने इस विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करके सभी को दिखा दिया कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बचा हुआ है।

आमिर के टेस्ट करियर की बात करी जाए तो इस तेज़ गेंदबाज़ ने 36 टेस्ट पाकिस्तान के लिए खेले हैं, जिसमें 119 विकेट हासिल किए और इसमें 6 बार एक पारी में 4 विकेट के साथ 4 बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।

टेस्ट क्रिकेट में आमिर का सबसे अच्छा प्रदर्शन विंडीज़ टीम के खिलाफ केंगिस्टन में हुए अप्रैल 2017 में आया जिसमें 44 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा बल्ले से भी आमिर ने 751 रन बनाये थे। आमिर ने अपना आखिरी टेस्ट इसी साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेला था।

यहां पर देखिए मोहम्मद आमिर का वीडियो संदेश:
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago