वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शिकार करने वाले विकेटकीपर

Most Dismissals in World Cup: क्रिकेट के मैदान पर यूं तो प्रत्येक खिलाड़ी फील्डिंग के क्रम में काफी महत्वपूर्ण होता है। उसके द्वारा बचाया गया एक – एक रन और किए गए कैच और रन आउट टीम की जीत में काफी महत्वपूर्ण साबित होते हैं। लेकिन कभी कभी देखने को मिलता है कि फील्डर इन मौकों पर चूक भी जाते हैं। इन सब से अलग फील्ड पर विकेट कीपर भी होता है, उसकी भूमिका इन फील्डरों से भी कहीं अधिक महत्वपूर्ण होती है। ये विकेट कीपर ही होते हैं, जो की हाफ चांस को भी विकेट में तब्दील कर टीम को वापस खेल में ले आते हैं।

इस कारण टीम अक्सर विकेट के पीछे विशेषज्ञ विकेट कीपर को ही रखना चाहती है। विश्व इतिहास में ऐसे कई दिग्गज विकेट कीपर हुए हैं जो कि विरले ही गलती करते नज़र आते हैं। विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में इनका महत्व और भी काफी अधिक होता है। आज ऐसे ही 10 विकेट कीपर के बारे मे बात करेंगे जिनके नाम विश्व कप में सबसे अधिक शिकार करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शिकार करने वाले विकेटकीपर | List of Most Dismissals in World Cup

#1 कुमार संगकारा

2007 और 2011 विश्व कप के फाइनल तक का सफर करने वाली श्रीलंका टीम के लिए इस दौरान विकेट के पीछे की ज़िम्मेदारी दिग्गज बल्लेबाज और विश्व के बेहतरीन विकेट कीपर में शामिल कुमार संगकारा ही संभाला था। 2003 विश्व कप में भी ये नज़र आये थे। इन सभी मौकों पर इनका प्रदर्शन लाजवाब रहा था। इनके नाम वर्ल्ड कप के कुल 37 मैच की 36 पारियों में रिकॉर्ड 54 शिकार दर्ज है। इनमें से इन्होंने 41 कैच लपके है और 13 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया था।

image source

#2 एडम गिलक्रिस्ट

Most Dismissals in World Cup: ऑस्ट्रेलिया के 2007 विश्व कप जीत में बल्ले के साथ काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडम गिलक्रिस्ट को विश्व के सबसे खतरनाक विकेट कीपर में गिना जाता है। इसका सुबूत इन्होंने बखूबी हर मौके पर दिया है। विश्व कप जैसे बड़े मंच पर भी इनकी कीपिंग और भी निखर कर सामने आती थी। 1999 से 2007 तक विश्व कप के कुल 31 मैच खेलते हुए इन्होंने कुल 52 शिकार किए। इसमें  45 कैच और 7 स्टंप शामिल है।

image source

#3 महेंद्र सिंह धोनी

मौजूदा समय में अगर किसी को दुनिया का सबसे खतरनाक विकेट कीपर माना जाता है, तो यह हैं भारत को 2011 का विश्व कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी। इनकी विकेट कीपिंग तकनिक ला जवाब है। इस कारण ये फिलहाल विश्व कप के तीसरे सबसे सफल विकेट कीपर हैं। 2007 से 2015 विश्व कप के कुल 20 मैच खेलने वाले धोनी के नाम 27 कैच और 5 स्टंप की मदद से कुल 32 शिकार दर्ज है। धोनी 2019 विश्व कप में भी भारत के विकेट कीपर की भूमिका में होंगे। ऐसे में ये अपने नाम कुछ और सफलताएं जोड़ लेंगे।

image source

#4 ब्रेंडन मैक्कुलम

Most Dismissals in World Cup: न्यूज़ीलैंड की 2015 में फाइनल तक जाने वाले टीम के सदस्य रहे विस्फोटक बल्लेबाज और बेहतरीन विकेट कीपर ब्रेंडन मैकुलम के नाम भी 32 सफलता विकेट के पीछे दर्ज है। हालांकि मैकुलम ने यह सफलताएं 33 मैचों की 25 पारियों में हासिल किया है। मैकुलम के नाम कुल 30 कैच और 2 स्टंपिंग दर्ज है। इन्होंने भी न्यूज़ीलैंड के लिए 2003 से 2015 तक विश्व कप खेले हैं।

image source

#5 मार्क बाउचर

Most Dismissals in World Cup: दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्षों तक विकेट के पीछे ज़िम्मेदारी संभालने वाले मार्क बाउचर की भी गिनती विश्व के  दिग्गज विकेट कीपर में की जाती हैं। बाउचर ने 1999 से 2007 विश्व कप में कुल 25 मैच खेले। इस दौरान इन्होंने कुल 31 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। इनके नाम दर्ज सभी सफलताएं कैच के रूप में ही आए हैं।

image source

#6 मोइन खान

पाकिस्तान के लिए 1992 से 1999 तक कुल 20 विश्व कप मैच खेलने वाले विकेट कीपर मोइन अली के नाम पर कुल 30 शिकार दर्ज हैं। मोइन ने 30 में से 23 खिलाड़ी को कैच ले कर पवेलियन की राह दिखाई थी जबकि 7 को स्टंपिंग के ज़रिए चलता किया था।

image source

#7 ब्रैड हेडन

ऑस्ट्रेलिया के लिए 2011 और 2015 विश्व कप में हेडन ने विकेट कीपर की भूमिका निभाई थी। इस दौरान कुल 15 विश्व कप मैच खेलते हुए इन्होंने 29 सफलताएं हासिल की। इनके सभी शिकार कैच के ही रूप में आए थे।

image source

#8 दिनेश रामदीन

वेस्टइंडीज के विकेट कीपर दिनेश कार्तिक ने भी लंबे समय तक वेस्टइंडीज के लिए विकेट के पीछे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2007 से 2015 तक विश्व कप के कुल 16 मैच खेलते हुए रामदीन ने 26 कैच लपके। इनके नाम कोई स्टंपिंग दर्ज नही है। इनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 कैच है।

#9 एलेक स्टुअर्ट

इंग्लैंड टीम के लिए 1992 से 2003 विश्व कप में विकेट कीपर की भूमिका निभाने वाले एलेक स्टुअर्ट ने इस दौरान 25 मैच की 20 पारियों में विकेट कीपर की भूमिका अदा की। इसमें इनके नाम 21 कैच और 2 स्टंपिंग की मदद से 23 सफलताएं दर्ज है।

image source

#10 रिडली जैकब

1999 से 2003 विश्व कप के कुल 11 मैच खेलने वाले वेस्टइंडीज के जैकब के नाम विश्व कप में विकेट के पिछे 22 कामयाबी दर्ज है। इसमें 1 स्टंपिंग और 21 कैच शामिल है। 

image source

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago