Most Dismissals in an Innings: विकेट कीपर फील्ड पर लगभग पूरी टीम की ही फील्डिंग को संभालता नज़र आता है। एक मैच में इनकी भूमिका काफी अहम रहती है। अगर किसी टीम के पास बेहतरीन विकेट कीपर हो तो टीम की काफी समस्या आसान हो जाती है। क्यों कि ऐसे विकेट कीपर मुश्किल मौकों को भी सफलता में बदल कर टीम के मनोबल को, खास कर गेंदबाज़ों को काफी उत्साहित कर जाते हैं।
अगर किसी कीपर का दिन हुआ तो फिर उनके पास से गेंद तो बिल्कुल छिटकती भी नही है। वह अकेले ही मैच का पासा पलट देते हैं। आज 10 ऐसे विकेट कीपर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने विश्व कप के एक मैच में ऐसा प्रदर्शन किया कि इतिहास में अमर हो गए।
Most Dismissals in an Innings: विश्व कप इतिहास में विकेट के पीछे सबसे अधिक शिकार करने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेट कीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के ही नाम विश्व कप के एक मैच में सब से अधिक शिकार करने का रिकॉर्ड दर्ज है।
2003 विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में गिलक्रिस्ट ने कुल 6 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखा दी थी। आउट होने वाले सभी बल्लेबाजों ने कैच ही थमाया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के 301 के जवाब में नामीबिया 45 पर लुढ़क गयी थी। इसी मुकाबले में ग्लेन मैग्राह ने 7 विकेट लिए थे।
Most Dismissals in an Innings: पाकिस्तान टीम के 2019 विश्व कप में कप्तानी कर रहे सरफ़राज़ अहमद यूं तो एक औसत दर्जे के विकेट कीपर हैं। लेकिन विश्व कप के किसी एक मैच में सबसे अधिक शिकार करने के मामले में ये दूसरे नंबर पर हैं।
7 मार्च 2015 को विश्व कप के 29वें मैच में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका टीम आमने सामने थी। इस मैच में पाकिस्तान में 222 के जवाब में अफ्रीकी टीम 202 पर लुढ़क गयी थी। इस मुकाबले में 6 सफलताएँ विकेट के पीछे सरफ़राज़ के हाथ लगी थी।
Most Dismissals in an Innings: 11 जून 1983, विश्व कप के 8वें मैच में भारत और जिंबाब्वे की टीम भीड़ रही थी। जिम्बाब्वे को भारतीय गेंदबाज़ों के सामने काफी संघर्ष करना पड़ा।
टीम बड़ी मुश्किल से 155 तक जा पाई। इस पारी को जल्दी समेटने में भारतीय गेंदबाजों का बेहतरीन साथ विकेट कीपर सैयद किरमानी ने निभाया। वहां उन्होंने इस पारी में कुल 5 खिलाड़ियों को कैच आउट किया था।
Most Dismissals in an Innings: 1996 विश्व कप में वेस्टइंडीज और केन्या की टीम भीड़ रही थी। इस मुकाबले में विकेट कीपर जिमी एडम्स ने कुल 5 बल्लेबाज
को आउट करने में अपनी भूमिका निभाई थी। इसमें से इन्होंने 4 कैच लपके थे। साथ ही एक बल्लेबाज को स्टंप आउट भी किया था।
पाकिस्तान के लिए कुल 37 टेस्ट में 119 कैच और 11 स्टंपिंग तथा वनडे में 166 मैच में 182 कैच और 38 स्टंपिंग करने वाले राशिद लतीफ ने 1996 विश्व कप
में अपने घरेलू मैदान पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ विकेट के पीछे 5 शिकार किया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान के 281 के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 235 पर ऑल आउट हो गयी थी। लतीफ के 5 शिकार में से 4 कैच से आए थे जबकि 1 बल्लेबाज को स्टंप किया था।
भारत के लिए 44 टेस्ट मैच में 99 कैच और 8 स्टंप तथा 140 वनडे मैच में 110 कैच तथा 44 स्टंप करने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज
नयन मोंगिया ने 1999 विश्व कप के एक मुकाबले मेब ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 1 स्टंपिंग और 4 कैच के सहारे कुल 5 झटके विरोधी को दिए थे। यह मैच 3 रन के मामूली अंतर से भारत की हांथ से फिसल गया था।
विश्व कप में सबसे अधिक शिकार करने वाले 10 विकेट कीपर में से एक वेस्टइंडीज के रिडली जैकब के नाम विश्व कप के एक मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन दर्ज है।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 1999 विश्व कप के एक मैच में जैकब ने कुल 5 कैच विकेट के पीछे लपके थे। इस मैच को वेस्टइंडीज ने 157 के लक्ष्य को 7 विकेट रहते हासिल कर, अपने नाम कर लिया था।
वर्तमान समय में अगर सब से कमज़ोर तकनीक वाले अंतराष्ट्रीय विकेट कीपर की चर्चा की जाए तो उसमें सब से पहला नाम पाकिस्तान के कामरान अकमल का आता है।
किस्मत से एक मैच में सर्वाधिक सफलता हासिल करने वालों की लिस्ट में ये 2015 विश्व कप में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 5 कैच ले कर जगह बनाने में सफल रहे हैं। यह मैच 20 रन से पाकिस्तान के नाम रहा था।
वेस्टइंडीज के लिए लंबे समय तक विकेटकीपिंग करने वाले मरे ने 7 जून 1975 को श्रीलंका के खिलाफ 4 खिलाड़ियों को विकेट के पीछे कैच आउट किया था।
#10 वसीम बारी
इस लिस्ट में अंतिम नाम पाकिस्तान के लिए कुल 81 टेस्ट और 51 वनडे मैच खेलने वाले वसीम बारी का है। इन्होंने 1983 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 4 सफलताएँ विकेट के पीछे पाई थी।
इसके बावजूद न्यूज़ीलैंड 9 विकेट खो कर 238 रन बनाने में सफल रहा था। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 175 रन पर लुढ़क गयी थी।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…