T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन : T20 आज दुनिया का सबसे प्रसिद्ध और रोमांच फॉर्मेट बन गया है. हर एक फैन को 20 ओवर्स का मैच देखने में काफी मजा आता है क्योंकि यहां खिलाड़ियों को कम गेंदों में ज्यादा रन बनाने पड़ते हैं. 2007 में भारत ने पहला T20 विश्व कप जीता था और इसके बाद से भारत में यह फॉर्मेट काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया.
इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग का भारत में आयोजन होने लगा जिसने फैंस को और ज्यादा T20 की ओर आकर्षित किया. इस वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट में भी इसका काफी ज्यादा चलन हो गया. खैर, इस फॉर्मेट में कई सारे खिलाड़ियों ने ढेरों मैच खेले हैं और बहुत रन बनाए हैं. T20 क्रिकेट में हर एक खिलाड़ी को जल्दी रन बनाने की काफी ज्यादा आवश्यकता रहती है. इसलिए आइए नजर डालते हैं T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कुछ टॉप बल्लेबाजों पर.
| प्लेयर | मैच | रन | हाई स्कोर |
| विराट कोहली (इंडिया) | 75 | 2633 | 94* |
| रोहित शर्मा (इंडिया) | 104 | 2633 | 118 |
| मार्टिन गप्टिल (न्यूज़ीलैंड) | 83 | 2436 | 105 |
| शोएब मलिक (पाकिस्तान) | 111 | 2263 | 75 |
| डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) | 79 | 2207 | 100* |
विराट कोहली (भारत)-
भारतीय कप्तान विराट कोहली को इस दशक के सबसे बढ़िया क्रिकेटर कहा जा सकता है. टेस्ट और ODI के अलावा यह खिलाड़ी T20 में भी बढ़िया प्रदर्शन करता है. विराट ने अपने T20 इंटरनेशनल करियर में सिर्फ 74 मैच खेले हैं.
रोहित शर्मा (भारत)-
सूची में दूसरा नाम भी एक भारतीय बल्लेबाज का है. रोहित शर्मा भारतीय टीम के एक प्रसिद्ध खिलाड़ी है. वह लंबे समय से अपनी टीम के लिए ओपन कर रहे हैं. उनके T20 रिकॉर्ड जबरदस्त है. दरअसल, रोहित शर्मा ने अपने T20 इंटरनेशनल करियर में 103 मैच खेले हैं.
मार्टिन गप्टिल (न्यूज़ीलैंड)-
मार्टिन गप्टिल न्यूज़ीलैंड के एक प्रसिद्ध बल्लेबाज है. वह दुनिया के लगभग हर T20 लीग में हिस्सा लेते हैं लेकिन इंटरनेशनल मैचों में भी इस खिलाड़ी का बढ़िया प्रदर्शन रहता है. न्यूज़ीलैंड के इस ओपनर ने कुल 83 मैचों में हिस्सा लिया है.
मैच: 83
शोएब मलिक (पाकिस्तान)-
शोएब मलिक पाकिस्तान के एक मशहूर ऑल राउंडर है. इस मिडल ऑडर बैट्समैन ने T20 में बढ़िया प्रदर्शन किया है और अभी भी वह क्रिकेट खेल रहे हैं. शोएब ने T20 इंटरनेशनल में 111 मैच खेले हैं.
अगर आपको हमारा यह आर्टिकल T20 में सबसे ज्यादा रन पसंद आया हो तो आप इसे शेयर करें।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…