एमएस धोनी रिकॉर्ड्स: महेंद्र सिंह धोनी आज भारत का सबसे प्रसिद्ध नाम है. वह भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं और उन्होंने अपने सफल करियर में कई सारे रिकार्ड्स बनाए हैं. 2004 में एमएस ने पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और इसके बाद वह भारत की टीम का अहम हिस्सा बन गए. वह भारत के क्रिकेटिंग इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर भी है. आइए इस दिग्गज खिलाड़ी द्वारा बनाए गए कुछ रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं.

एमएस धोनी के T20 इंटरनेशनल में रिकार्ड्स | MS Dhoni Records

धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं और इसका प्रमाण उनके T20 आंकड़ों से मिलता है. दरअसल, इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारत के लिए कुल 98 मैच खेले हैं जहां उन्होंने अपनी टीम को बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 41 मैच जीताएं हैं.

उन्होंने T20 इंटरनेशनल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 87 खिलाड़ियों को आउट किया है जिसमें 54 कैच शामिल है. धोनी के नाम लगातार 84 मैचों तक बिना किसी डक (0 रन) का रिकॉर्ड है

वह 74 मैचों में भारत के लिए कप्तानी कर चुके हैं, कोई भी कप्तान अभी तक एमएस का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया. धोनी T20 इंटरनेशनल में खेली 85 परियों में से 42 परियों में नॉटआउट रहे हैं जो एक बड़ा रिकॉर्ड है.

एमएस धोनी के ODI रिकार्ड्स

एमएस धोनी रिकॉर्ड्स: बतौर विकेटकीपर धोनी ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं. धोनी भारत के पहले विकेटकीपर है जिन्होंने 300 से भी ज्यादा कैच लिए हैं, इसके अलावा वह ODI में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग करने वाले खिलाड़ी भी है.

 2005 में धोनी ने बतौर विकेटकीपर श्रीलंका के खिलाफ 183 रन बनाए थे और आज तक यह बड़ा रिकॉर्ड कोई नहीं तो सका. धोनी ने एक मैच में 6 खिलाड़ियों को विकेट के पीछे आउट किया था जो एक बड़ा रिकॉर्ड है

महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर भारतीय कप्तान अपनी टीम को 100 से भी ज्यादा मैच जीताएं हैं, यह काम आज तक कोई भी भारतीय कप्तान नहीं कर सका. वह 200 छक्के मारने वाले भारत के पहले बल्लेबाज थे.

एमएस धोनी के टेस्ट रिकार्ड्स | MS Dhoni Records

बतौर विकेटकीपर धोनी ने टेस्ट में 294 खिलाड़ियों को आउट किया है, यह काम आजतक कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया. वह भारत के लिए विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज है. महेंद्र के नाम 27 टेस्ट मैच जीत का रिकॉर्ड था जो कुछ समय पहले ही टूट गया। टेस्ट रैंकिंग में धोनी की कप्तानी में ही भारत पहली बार नम्बर 1 पर आया था.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago