Mumbai Indians Release Markande: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीज़न की तैयारियां टीमों ने अभी से शुरू कर दी हैं, जिसमें इस सीज़न सबसे पहले गत विजेता मुम्बई इंडियंस ने पहला ट्रांसफर दिल्ली कैपिटल्स के साथ किया है। 4 बार इस खिताब को अपने नाम पर करने वाली मुम्बई इंडियंस की टीम ने युवा लेग स्पिनर मयंक मारकंडे की जगह पर वेस्टइंडीज़ के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को अपनी टीम में शामिल किया है, जो पिछले सीज़न तक दिल्ली के लिए खेल रहे थे।
मुम्बई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने इस ट्रांसफर को लेकर कहा कि, हम मयंक को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं। वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं औऱ हम भाग्यशाली हैं, कि हमें उनकी सेवा मिली। ये फैसला हमारे लिए आसान नहीं था लेकिन हम उनके भविष्य को देखते हुए ये फैसला कर रहे हैं और हमें विश्वास है, कि वह आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए भी अच्छा करते हुए दिखेंगे, वह हमेशा मुम्बई इंडियंस के परिवार का हिस्सा रहेंगे।
मयंक मारकंडे ने साल 2018 के आईपीएल सीज़न में अपना डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने पहले ही सीज़न में 14 मैच खेलते हुए 15 विकेट हासिल किए थे, मारकंडे के इस शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें जल्द मिला और वह भारतीय टी20 टीम का भी हिस्सा बन गए।
यह सीज़न नहीं रहा था अच्छा | Mumbai Indians Release Markande
20 साल के मयंक इस आईपीएल सीज़न में अपने पिछले प्रदर्शन को दोहरा पाने में नाकाम रहे जिस कारण उनकी जगह पर लेग स्पिनर राहुल चहर को मौका मिला था। मारकंडे ने इस सीज़न सिर्फ 3 मैच ही खेले और उसमें 1 विकेट ही हासिल कर सके।
वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने इसी सीज़न आईपीएल में प्रवेश किया था और दिल्ली कैपिटल्स के लिए 7 मैच खेले जिसमें बल्ले से जहां उन्होंने 73 रन बनाये वहीं 1 विकेट ही हासिल कर सके।
रदरफोर्ड को टीम में शामिल करने को लेकर आकाश अम्बानी ने कहा कि, उनकी ऑलराउंड प्रतिभा से मुम्बई इंडियंस की टीम को लाभ मिलेगा और वह एक मैच विनर खिलाड़ी और अभी तक का उनका करियर काफी शानदार रहा है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…