विजय शंकर के बाहर होने को लेकर भारतीय टीम के इस पूर्व खिलाड़ी ने ट्विट कर उठाया बड़ा सवाल

Mystery Around Shankar’s Injury: इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम को चोट के कारण पहला बड़ा झटका शिख़र धवन के रूप में लगा तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाज़ी के दौरान अपने बायें हाथ के अंगूठे को चोटिल कर बैठे थे, जिसके बाद अब ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर भी पैर की अंगुली में फ्रैक्चर के कारण विश्वकप से बाहर हो गए और उनकी जगह पर मयंक अग्रवाल को टीम शामिल किया गया है।

विजय शंकर को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अभ्यास के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद लगी थी, जिसके बाद टीम मैनेजमैंट से उस मैच से पहले कहा था, कि शंकर चोट अधिक गंभीर नहीं है और वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में टीम का हिस्सा होंगे। इसके बाद शंकर ने अफगान टीम के अलावा विंडीज़ के खिलाफ अगला मैच भी खेला लेकिन इन दोनों ही मैचो में वह सिर्फ 14 और 29 रन ही बना सके।

जिसके बाद विजय शंकर को इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में चोट के बाहर रखने का फैसला लिया गया और उनकी जगह पर रिषभ पंत को टीम में शामिल किया और पंत ने उस मैच में 31 रनों की पारी खेली थी।

धवन के टीम से बाहर होने की बाद लोकेश राहुल जो नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे, उन्हें पारी की शुरूआत करने के लिए रोहित के साथ भेजा गया लेकिन वह उस उम्मीद पर अभी तक पूरी तरह से खरे नहीं उतर सके जिस कारण मध्यक्रम पर अधिक दबाव आ गया।

मयंक अग्रवाल के यदि करियर पर एक नज़र डाली जाए तो उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, जिसमें 2 टेस्ट मैचो में उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से सभी को काफी प्रभावित किया था। अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अभी तक 50 मैच खेले हैं और 50.2 के औसत से 3964 रन बनायें हैं।

विजय शंकर की चोट पर बना संदेह | Mystery Around Shankar’s Injury

शंकर अब चोट के कारण देश वापस लौट आयेंगे लेकिन जिस तरह से टीम मैनेजमैंट ने उनको टीम से बाहर करने का फैसला लिया है उसको लेकर काफी सारे सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि वह इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच के दौरान ड्रिंक्स लेकर मैदान में आते हुए दिखे।

बीसीसआई ने जो अपनी तरफ से शंकर को बाहर करने का बयान जारी किया उसमें उन्होंने लिखा कि शंकर की चोट काफी गंभीर है और उसे ठीक होने में लम्बा समय लगेगा जिस कारण उनकी जगह पर मयंक अग्रवाल को टीम का हिस्सा बनाया जा रहा है।

इस बदलाव को लेकर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी औल लेफ्ट आर्म स्पिनर मुरली कार्तिक ने ट्विट करते हुए सवाल खड़ा किया और अपने ट्विट में उन्होंने लिखा कि, एक दिन पहले उन्हें तकलीफ हुई लेकिन मैच के दौरान वह ड्रिंक्स लाते हुए दिखे और अब इस पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं, मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा है।

इसके बाद कार्तिक ने एक और ट्विट करते हुए लिखा कि, यदि विजय शंकर को चोट लगी है, तो वह मैदान में ड्रिंक्स लेकर क्यों आ रहे हैं क्या कोई दूसरा खिलाड़ी ये काम नहीं कर सकता है।

यहां पर देखिए कार्तिक के दोनों ट्विट:

वहीं कार्तिक के इस ट्विट को हरभजन सिंह ने भी रीट्विट करते हुए अपनी सहमती दी जिसके बाद इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि विजय शंकर के बाहर को लेकर कितने संदेह के बादल मंडरा रहे हैं, जिसको लेकर सभी अपनी तरह से राय रख रहें हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago