आईपीएल में खेलने की वजह से इन 5 खिलाड़ियों का विश्वकप में रहा खराब प्रदर्शन

Players Affected by IPL: कुछ दिन पहले ही भारतीय टीम ने 36 साल पहले अपनी पहली विश्वकप जीतने की खुशी को मनाया था। कपिल देव की कप्तानी में भारत के विश्वकप जीतने के बाद देश में क्रिकेट के खेल ने काफी रफ्तार पकड़ी और विश्व क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियो ने अपना एक अलग मुकाम ही हासिल किया। इसके बाद साल 2007 में हुए पहले टी20 विश्वकप में भारतीय टीम के जीतने के बाद क्रिकेट जगत में एक और बदलाव देखने को मिला जिसमें फ्रैंचाइज़ी बेस्ड टी20 क्रिकेट शुरू हुआ।

इन टी20 लीग्स में मिलने वाले पैसे को देखते हुए काफी सारे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी इसमें भाग लेते हैं। जब भी कोई टी20 लीग चल रही होती है, तो उसको काफी सारे फैंस देख रहे होते हैं और इस कारण हर एक खिलाड़ी के उपर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बना रहता है, क्योंकि अच्छा खेलने पर उन्हें अगले सीज़न में अधिक पैसे मिलने की संभावना बढ़ जाती है, लेकिन इसके नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलते है और आज़ हम ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो विश्वकप में खेलने से पहले इंडियन प्रीमियर लीग के 12 वें सीज़न को खेलने में व्यस्त थे और अब विश्वकप में उनके प्रदर्शन पर भी इसका असर देखा जा रहा है।

आईपीएल की वजह से इन खिलाड़ियों का विश्वकप में रहा खराब प्रदर्शन | Players Affected by IPL

#5 मोईन अली (इंग्लैंड)

Image Source

Players Affected by IPL: आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाले इंग्लैंड टीम के स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी मोईन अली का विश्वकप में अभी तक काफी खराब प्रदर्शन रहा है। आईपीएल के इस सीज़न में जहां मोईन ने टीम के लिए बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें अली ने 11 मैच टीम के लिए खेलते हुए लगभग 30 के औसत से 220 रन बनाये थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 160 का रहा था वहीं गेंदबाज़ी में मोईन अली ने 7 के शानदार इकॉनमी रेट से रन देते हुए 6 विकेट भी हासिल किए थे।

लेकिन मोईन अली अपने इसी प्रदर्शन को विश्वकप में जारी नहीं रख सके और 32 साल के इस खिलाड़ी ने अभी तक विश्वकप में 5 मैच में ही खेलने का मौका मिला हैं, जिसमें 18 के औसत से सिर्फ 75 रन ही बना सके और वहीं गेंदबाज़ी में भी 5 विकेट ही हासिल कर सके।

#4 आंद्रे रसल  (वेस्टइंडीज़)

Image Source

Players Affected by IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 12 वें सीज़न में किसी खिलाड़ी ने अपने खेल से सबसे अधिक चर्चा बटोरी थी तो वह विंडीज़ ऑलराउंडर और आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलने वाले आंद्रे रसल ने जिन्होंने पूरे सीज़न में 14 मैच खेलते हुए 50 से अधिक के औसत से 510 रन बनाये और इसमें उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी अधिक का रहा और इसके अलावा गेंदबाज़ी से भी रसल ने कमाल दिखाते हुए 11 विकेट हासिल किए थे।

रसल को आईपीएल के इस 12 वें सीज़न के दौरान चोट के साथ खेलते हुए देखा गया जो उनके लिए विश्वकप में सबसे बड़ा झटका साबित हुआ क्योंकि विंडीज़ टीम को अपने इस मैच विनर खिलाड़ी से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन 31 साल के रसल सिर्फ 4 मैच ही खेल सके जिसमें गेंद से जहां 5 विकेट हासिल कर सके तो वहीं बल्ले से 3 पारियों में 36 रन बना सके जिसके बाद फिट ना होने की वजह से रसल को विश्वकप के बीच में ही टीम ने बाहर का रास्ता दिखाते हुए उनकी जगह पर सुनील अम्ब्रीस को शामिल कर लिया।

#3 कुलदीप यादव (भारत)

Image Source

Players Affected by IPL: कुलदीप यादव के लिए आईपीएल का 12 वां सीज़न उनके आईपीएल करियर का सबसे खराब सीज़न अभी तक का सीज़न था। कुलदीप ने 12 वें सीज़न में कुल 9 मैच खेले जिसमें वह सिर्फ 4 विकेट ही हासिल कर सके साथ ही उनकी गेंदबाज़ी में बल्लेबाज़ो काफी रन भी बटोरे जिस कारण कुलदीप का इकॉनमी रेट इस सीज़न 8.66 का रहा जिस कारण केकेआर टीम के कप्तान को आखिर में उन्हें टीम से बाहर भी करना पड़ा।

24 साल के कुलदीप के आईपीएल में इस प्रदर्शन को देखने के बावजूद उन्हें विश्वकप के लिए भारतीय टीम जगह मिली लेकिन 6 मैच खेलने के बाद कुदलीप अभी तक सिर्फ 5 विकेट ही हासिल कर सके वहीं इसके मुकाबले चहल 10 विकेट ले चुके हैं।

#2 राशिद खान (अफगानिस्तान)

Image Source

Players Affected by IPL: पिछले साल जब अफगानिस्तान की टीम ने इस विश्वकप के लिए क्वॉलीफाई किया था, तो उस समय टीम की जीत में सबसे अहम् योगदान स्पिनरो का था, जिसमें राशिद खान प्रमुख रूप से थे। आईपीएल के इस सीज़न में भी राशिद खान ने अपना शानदार फार्म सभी को दिखाते हुए 15 मैचो में 17 विकेट हासिल किए और वह 6 से थोड़ी अधिक प्रति ओवर रन देने के बाद।

अफगान टीम को अपने इस लेग स्पिनर से विश्वकप में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद थी, क्योंकि राशिद के प्रदर्शन से टीम की दिशा और दशा विश्वकप में तय होनी थी, लेकिन 8 मैच खेलने के बाद राशिद सिर्फ 5 विकेट ही हासिल कर सके जो टीम का विश्वकप में एक भी अंक ना हासिल करना सबसे बड़ा कारण रहा है।

#1 कगीसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका)

Image Source

Players Affected by IPL: मोईन अली एक ऐसे खिलाड़ी थे जो बल्ले से लगातार प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं, कुलदीप के पास हम आत्मविश्वास की कमी को देख सकते हैं, वहीं रसल चोट से परेशान और अफगानिस्तान को लेकर पहले ही काफी सारे एक्सपर्ट ने कह दिया था कि, वह इस विश्वकप में कोई बड़ा उलटफेर नहीं कर सकेगी लेकिन इस लिस्ट में जो सबसे आखिरी खिलाड़ी है उसके प्रदर्शन को विश्वकप में देखकर सभी हैरान हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज जो आईपीएल के 12 वें सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 25 विकेट हासिल किए थे।

जिस कारण काफी सारे एक्सपर्ट का मानना था, कि दक्षिण अफ्रीका पहली बार विश्वकप को अपने नाम पर कर सकती है, क्योंकि रबाडा ने जिस तरह का प्रदर्शन किया था उससे टीम को विश्वकप में भी इंग्लैंड के हालातों में ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन रबाडा ने 8 मैच खेलने के बाद सिर्फ 8 विकेट ही हासिल कर सके और रबाडा के इस प्रदर्शन को देखने के बाद अफ्रीका टीम के कप्तान फॉफ डू प्लेसी ने भी आईपीएल में उनके खेलने को लेकर दोष करार दिया।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago